श्रीदेवी की 'मॉम' का टीजर रिलीज

गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी एक बार फिर एक दमदार रोल में नजर आने वाली हैं.

Advertisement
फिल्म 'मॉम' फिल्म 'मॉम'

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का टीजर लॉन्च किया गया है. श्रीदेवी अपनी फिल्म 'मॉम' के साथ फिर पर्दे आने को तैयार हैं.

'मॉम' की स्टोरी एक मां के कॉन्फिलिक्ट की कहानी है. जी स्टूडियो की इस फिल्म के डायरेक्टर हैं रवि उद्यावर, मॉम इनकी पहली फिल्म है. मॉम 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Advertisement


क्राइस बेस्ड स्टोरी 'मॉम' सौतेली मां का अपनी बेटी के साथ संघर्ष की कहानी है. अक्षय खन्ना भी इस फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. 'मॉम' को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और जॉर्जिया की लोकेशन पर की गई है. 


आपको बता दें कि रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »