किआरा और मुस्तफा की अंडे वाली होली

डायरेक्टर मस्तान के बेटे मुस्तफा फिल्म 'मशीन' से बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं. मुस्तफा और फिल्म की हीरोइन किआरा आडवाणी ने होली से जुड़े अपने अनुभवों को बताया.

Advertisement
मुस्तफा और किआरा आडवाणी मुस्तफा और किआरा आडवाणी

स्वाति रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

मुस्तफा और किआरा आडवाणी की फिल्म 'मशीन' जल्द रिलीज होने वाली है. आजकल दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.


एक खास मुलाकात में अपनी होली से जुड़ी यादें साझा करते हुए किआरा ने बताया- 'मुझे याद है होली वाले दिन जब मैं अपने घर की बालकनी से नीचे देखती थी, तो छोटे- छोटे बच्चे पिचकारी लेके एक-दूसरे के पीछे भागते दिखते थे. एक बार मेरे सर पे किसी ने अंडा मार दिया था, मैं बहुत रोई थी तब.'

Advertisement


वहीँ लड़कों की होली थोड़ी अलग होती है. फिल्म 'मशीन' से अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रहे मुस्तफा ने बताया- 'मुझे याद है कि हम 4-5 लड़के टोली में साथ निकलते थे, और सामने जो भी मिलता था उसे सिल्वर कलर के रंग से, या फिर सर पे अंडा फोड़ के, कुछ नहीं मिला तो बूट पॉलिश से मुंह काला कर देते थे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »