रिटायरमेंट नहीं ले रहीं लता मंगेशकर, कहा- आखिरी सांस तक गाऊंगी

लता मंगेशकर ने रिटायरमेंट की खबरों को फर्जी बताया है. कहा- ये किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है.

Advertisement
लता मंगेशकर लता मंगेशकर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कहना है कि उनकी की खबरें फर्जी हैं और वे अपनी अंतिम सांस तक गाती रहेंगी.

दरअसल, सोशल मीडिया पर का गाया मराठी गाना 'अता विश्व्याछा कसां' पोस्ट किया गया. जिसका अर्थ है 'अब आराम का समय है'. इस गाने को लता मंगेशकर की रिटायरमेंट से जोड़कर देखा जाने लगा. मगर अब सिंगर ने ऐसी खबरों को फर्जी करार देकर फैंस को खुश कर दिया है.

Advertisement

ने एक खास बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? मुझे यह किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है. दो दिन पहले मुझे अचानक मेरी रिटायरमेंट को लेकर संदेश और फोन आने शुरू हो गए."

उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मेरे मराठी गीतों में से एक 'अता विश्व्याछा कसां' को मेरे अलविदा गीत के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन मैंने पांच साल पहले उस गीत को गाया था. 2013 में इस गीत को लेकर निर्देशक सलील कुलकर्णी मेरे पास आए. मैं इसे मुख्य रूप से गाने पर सहमत हुई क्योंकि यह प्रसिद्ध कवि बालकृष्ण भगवंत बोरकर ने लिखा था. मैंने कभी उनकी कविता नहीं गाई थी. मुझे क्या पता था कि पांच साल बाद शरारती दिमाग वाले लोग इसे मेरी रिटायरमेंट से जोड़ेंगे."

Advertisement

सिंगर ने अपने को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी रिटायरमेंट की कोई योजना नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement