टॉवल डांस कर रही थी कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस, फिर हुआ कुछ ऐसा?

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का टॉवल डांस वीडियो हुआ वायरल. वीडियो के अंत में कुछ हुई अनहोनी.

Advertisement
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

टीवी टीआरपी पर टॉप पर रहने वाले शो कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का एक टॉवल डांस वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में डांस के दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि जिसे देखने के बाद शायद इस मशहूर एक्ट्रेस के फैन्स भी हैरत में पड़ जाएंगे.

दरअसल, कुंडली भाग्य की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा ने अपने गर्ल गैंग के साथ एक वीडियो बनाने का प्लान बनाया. इस वीडियो के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के मशहूर टॉवल डांस 'पिया पिया' को रिक्र‍िएट करने का प्लान बनाया. वीडियो में प्लान के मुताबि‍क सभी स्टेप सही जा रहे थे लेकिन आखि‍र में आते-आते अचनाक श्रद्धा की आंख में चोट लग गई.'

Advertisement
इस वीडियो के आखि‍र में श्रद्धा को अपनी आंख को मसलते हुए देखा जा सकता है. कुल मिलाकर इस गर्ल गैंग का ये डांस अब फनी वीडियो में बदल गया है. इस वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'जब चीजें प्लानिंग के मुताबिक ना हों...'

श्रद्धा से पहले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रि‍पाठी का भी एलियन डांस वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिव्यांका त्र‍िपाठी के Dame tu Cosita एलियन डांस को फैन्स ने खूब पसंद कि‍या.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »