कटरीना ने ऐश्वर्या को कहा लोमड़ी, रणबीर ने कराया चुप

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में दोनों प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे और इस दौरान कटरीना ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लोमड़ी कह दिया.

Advertisement
कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो लेकिन अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

हाल ही में दोनों प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे और इस दौरान दोनों ने बहुत से गेम्स खेले. गेम्स के दौरान दोनों ने मस्ती तो की लेकिन उनके कुछ जवाब अपमानजनक भी थे.

Advertisement


दरअसल रणबीर ने कटरीना को एक जानवर के साथ किसी सिलेब का नाम जोड़ने के लिए कहा. जब रणबीर ने लोमड़ी कहा तो कटरीना ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ले लिया. अब कटरीना ने ऐसा क्यों बोला, ये तो उन्हें ही पता होगा लेकिन कैट को ऐश से ऐसी दुश्मनी नहीं मोल लेनी चाहिए.

उसके बाद एक फैन ने रणबीर से उनके जिंदगी के पांच सबसे करीबी लोगों के नाम पूछे. इस पर रणबीर ने कहा- मॉम-डैड, भतीजी, अयान. मैं तुम्हारा (कटरीना) का नाम भी ले लेता अगर मैं तुम्हें खुश रख पाता. इसलिए मैं अपने दो कुत्तों का नाम लूंगा.

देखें उनका फेसबुक लाइव:

बता दें कि 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement