कार्तिक आर्यन को छोटी सी फैन ने दिया गुलाब, वायरल हो गया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी. महज 9 सालों में उनका करियर बुलंदी पर पहुंच चुका है.

Advertisement
कार्तिक आर्यन और छोटी बच्ची कार्तिक आर्यन और छोटी बच्ची

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी. महज 9 सालों में उनका करियर बुलंदी पर पहुंच चुका है. तब से लेकर अब तक उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है. कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. हाल ही में कार्तिक का सामना हुआ उनकी एक नन्ही सी फैन से जिसने उन्हें गुलाब दिया.

Advertisement

कार्तिक आर्यन लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक छोटी बच्ची से लाल गुलाब लेते नजर आ रहे हैं. ब्लश करती हुई इस छोटी लड़की से गुलाब लेने के बाद कार्तिक उसे गुलाब के लिए शुक्रिया कहते हैं और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं. यह वीडियो खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है.

कार्तिक इन दिनों सारा अली खान के साथ फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे हैं और अनन्या पांडे के साथ फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों ही एक्ट्रेसेज के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी कार्तिक को काफी पसंद करती हैं. कई मौकों पर सारा ने इस बात को कुबूला है.

Advertisement

कार्तिक ने हाल ही में अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है. दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया के चैट शो का हिस्सा बने. शो के दौरान नेहा ने कार्तिक से अनन्या पांडे और सारा अली खान में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो कार्तिक ने इसपर जवाब दिया, "फिलहाल अनन्या को ज्यादा बेहतर तरीके से जानता हूं. मैं उनके साथ काम भी कर रहा हूं."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »