Kargil Vijay Diwas 2020: रणदीप-तापसी समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने किया शहीदों को याद

भारत-पाक‍िस्तान के बीच 1999 में हुए करगिल युद्ध में कई जवानों ने शहादत दी थी. उन वीर जवानों को याद करते हुए रणदीप हुड्डा, तापसी पन्नू समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजल‍ि दी है.

Advertisement
तापसी पन्नू-रणदीप हुड्डा तापसी पन्नू-रणदीप हुड्डा

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

26 जुलाई देश में करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह गर्व का वो दिन है जब 1999 में लंबी लड़ाई के बाद भारत ने पाक‍िस्तान पर फतह हास‍िल कर ली थी. भारत-पाक‍िस्तान के इस युद्ध में कई जवानों की शहादत भी शामिल है. उन वीर जवानों को याद करते हुए रणदीप हुड्डा, तापसी पन्नू समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजल‍ि दी है.

Advertisement

बॉलीवुड का शहीदों को सलाम

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'आज करगिल विजय दिवस पर मैं उन तमाम बहादुर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज तक लगातार स्वार्थहीन शहादत दी हैं, और PVC कैप्टन विक्रम बत्रा को भी सलाम जिन्होंने राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, जय हिंद'. बता दें सिद्धार्थ जल्द ही कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' फिल्म में नजर आएंगे.

तापसी पन्नू ने भी 21 साल पहले इस जंग में शहीद जवानों को श्रद्धांजल‍ि दी है. उन्होंने लिखा- '21 साल और अब भी यादें ताजा है. टीवी के सामने घंटों बैठकर ये देखना क‍ि युद्ध खत्म हुआ या नहीं, ये जानने को उत्सुक क‍ि हमारे सैनिक सुरक्ष‍ित हैं या नहीं, हम अपनी जमीन को मुक्त करवा पाए या नहीं. और जो नतीजा मिला वो थी जीत और शहीदों के पर‍िवारों का कभी ना भरने वाला नुकसान'.

Advertisement

एक्टर रणदीप हुड्डा ने करगिल वार मेमोरियल से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशान होगा करगिल वार मेमोरियल- जरुर देखें'.

एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा- 'प्रार्थनाएं और बस ख्याल उन साहसी दिलों के लिए जिन्होंने हमारी जिंदगी और बॉर्डर सुरक्ष‍ित रखने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी, भारत इसे कभी भूल नहीं पाएगा'.

जाह्नवी कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रियल लाइफ गुंजन सक्सेना का वीड‍ियो क्ल‍िप शेयर किया है. बता दें जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोप‍िक में नजर आएंगी. गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की वो पायलट हैं जिन्होंने करगिल युद्ध में जांबाजी से लड़ाई में हिस्सा ल‍िया था. फिल्म के दूसरे कास्ट विनीत सिंह, अंगद बेदी ने भी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement