करणवीर बोहरा को नेपाल जाने की नहीं मिली इजाजत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

करणवीर बोहरा आधार कार्ड के साथ नेपाल जा रहे थे, लेकिन आधार कार्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट नहीं है. इसलिए उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही डिपोर्ट कर दिया गया.

Advertisement
करणवीर बोहरा करणवीर बोहरा

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं. करणवीर अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ का भी पूरा ध्यान रखते हैं. हाल ही में करणवीर अपनी फैमिली के साथ नेपाल चिल करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही डिपोर्ट कर दिया गया.

दरअसल करणवीर बोहरा आधार कार्ड के साथ नेपाल जा रहे थे, लेकिन आधार कार्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट नहीं है. नियम के मुताबिक, हवाई यात्रा से नेपाल में एंट्री करने के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होता है, लेकिन सड़क यात्रा के द्वारा आप नेपाल में अपने भारतीय पहचान पत्र या आधार कार्ड से एंट्री कर सकते हो. करणवीर ने ट्वीट किया, 'नेपाल जाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर डिपोर्ट कर दिया गया. आधार कार्ड के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं है. नेपाल सराकर इसकी अनुमति देती है तो मुझे क्यों डिपोर्ट कर दिया गया. एयर इंडिया ने आधार के साथ मुझे मुंबई से फ्लाई करने की अनुमति दे दी तो वहां मुझे क्यों रोका गया?'

Advertisement

एयरइंडिया ने करणवीर बोहरा के ट्वीट पर रिप्लाई भी किया है. इसमें एयरइंडिया ने एक फाइल भी पोस्ट की है. इसमें बताया गया है कि नेपाल यात्रा करने के लिए आपके पास पासपोर्ट होने अनिवार्य है.

करणवीर के ट्वीट पर यूजर्स भी सक्रिय हो गए हैं. कुछ यूजर्स ने करणवीर को ट्रोल भी कर दिया है. उनके फैन ने लिखा, 'कुणाल के बाद हमें उम्मीद है कि वो आपको टारगेट नहीं करेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement