सोनम कपूर की शादी में इस गाने पर डांस करेंगे करण जौहर!

करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इसके साथ ही उनमें एक और टैलेंट है, जो वो अक्सर सबको दिखाते रहते हैं. हम बात कर रहे हैं उनकी डांसिंग की. खबरों की मानें तो वो सोनम कपूर की शादी में डांस करेंगे.

Advertisement
सोनम कपूर और करण जौहर सोनम कपूर और करण जौहर

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इसके साथ ही उनमें एक और टैलेंट है, जो वो अक्सर सबको दिखाते रहते हैं. हम बात कर रहे हैं उनकी डांसिंग की. खबरों की मानें तो वो सोनम कपूर की शादी में डांस करेंगे.

उन्होंने सोनम के साथ 'आइ हेट लव स्टोरी' फिल्म बनाई है, लेकिन वो इस फिल्म के किसी गाने पर डांस नहीं करेंगे. करण 'प्रेम रतन धन पायो' गाने पर थिरकते नजर आएंगे.

Advertisement

बॉलीवुडलाइफ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है- 'रिहर्सल चल रही है. करण प्रेम रतन धन पायो पर डांस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. सब बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं.'

ऐसी भी खबरें आई थीं कि फराह खान संगीत की कोरियोग्राफी कर रही हैं. संगीत सेरेमनी में अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के साथ डांस करेंगे. साथ ही सोनम के कई कजिन भी परफॉर्म करेंगे.

सोनम और आनंद की शादी 6-7 मई को मुंबई में हो सकती है. शादी की तैयारियां चल रही हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर को शॉपिंग करते हुए देखा गया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वो सोनम की शादी के लिए ही शॉपिंग कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement