पिता बनने पर बोले करण- बच्चे मेरी दुनिया, उनके लिए सबकुछ छोड़ दूंगा

करण जौहर सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं. करण ने अपनी खुशी ट्विटर पर सबके साथ शेयर की है.

Advertisement
करण जौहर करण जौहर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

करण जौहर सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं. बता दें कि करण जौहर ने बच्चों के नाम अपने माता-पिता के नाम यश और हीरु जौहर के नाम को मिलाकर रखा है. करण ने बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही रखा है. हालांकि अभी मां का नाम सामने नहीं आया है. करण जौहर की उम्र 44 साल है और वो हमेशा अपने जेंडर को लेकर चर्चा में रहे हैं.

Advertisement


करण ने अपनी खुशी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने जीवन की दो नई खुशियां आपसे साझा करते हुए बेहद खुश हूं, ये हैं मेरे बच्चे मेरी जान- रूही और यश. मेडिकल साइंस की मदद से दुनिया में आए इन बच्चों का पिता बन मैं धन्य महसूस कर रहा हूं.

करण के घर गूंजी किलकारी, आलिया बोलीं- मेरे भाई-बहन आ गए

यह एक इमोशनल और सोच-समझ कर लिया हुआ निर्णय था. मैनें पिता बनने की सारी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया था. मैंने खुद को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर तैयार किया था. मैंने यह सोच लिया था कि मेरे बच्चे ही मेरी प्राथमिकता और मेरी दुनिया होंगे.


मुझे पता है कि इसके लिए मुझे अपने काम, सोशल कमिटमेंट्स, ट्रैवल प्लान्स को पीछे छोड़ना पड़ेगा और मैं इसके लिए तैयार हूं. भगवान की कृपा से मेरे पास मेरे बच्चों का ख्याल और उनको प्यार देने के लिए मेरी मां हैं, जों उन्हें बड़ा करने में मेरी पूरी मदद करेंगी और साथ ही मेरे सारे दोस्त जो मेरे परिवार की तरह हैं.

Advertisement


मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा. वो हमेशा में दुआओं में रहेंगी. और आखिर में डॉ. जतिन शाह को भी मैं धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे इस अद्भुत और रोमांचक पल में मेरा बखूबी साथ दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement