करण के घर गूंजी किलकारी, आलिया बोलीं- मेरे भाई-बहन आ गए

करण जौहर के पिता बनने के बाद पूरा बॉलीवुड करण को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है. आप भी देखिए बॉलीवुड सिलेब्स के कुछ ट्वीट्स...

Advertisement
करण जौहर करण जौहर

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 05 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

फिल्ममेकर करण जौहर के पिता बनने की खबर के बाद से ही पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई देने में जुट गया है. करण के स्टूडेंट्स आलिया भट्ट और वरुण धवन ने इसकी शुरुआत की.


जहां एक तरफ आलिया ने करण को बधाई देते हुये लिखा कि अब मैं यह कह सकती हूं कि मेरा भी कोई छोटा भाई और बहन है.

वहीं दूसरी ओर वरुण ने लिखा की करण एक अच्छे इंसान हैं और वो एक अच्छे पिता भी साबित होंगे.

Advertisement

आलिया, वरुण के अलावा करण की करीबी दोस्त ने भी ट्विटर पर करण को बधाई दी और उनकी नसीहत मानने के लिये शुक्रिया कहा.

बता दें कि करण के घर सरोगसी से जुड़वा बच्चे हुए हैं, जिनका नाम करण ने रूही और यश रखा है.

सोशल मीडिया पर सोनाली बेंद्रे, वीर दास, सहित तमाम बॉलीवुड की हस्तियों ने करण के घर आई इस खुशी का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement