'पंगा' के लिए कंगना रनौत ने बढ़ाया वजन, बनीं एक बच्चे की मां

निर्देशक अश्वनी अय्यर तिवारी ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म में उनके किरदार के लिए कंगना को कुछ किलो वजन बढ़ाना पड़ा. मालूम हो कि फिल्म में कंगना रनौत एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभा रही हैं.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म पंगा के एक नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा शनिवार को कर दिया. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है यानी इसकी सीधी टक्कर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से होगी. कंगना ने इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया है.

Advertisement

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक अश्वनी अय्यर तिवारी ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म में उनके किरदार के लिए कंगना को कुछ किलो वजन बढ़ाना पड़ा. मालूम हो कि फिल्म में कंगना रनौत एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभा रही हैं. हालांकि अश्वनी ने ये भी कहा कि कंगना का शरीर ऐसा है कि उनके ऊपर बढ़ा हुआ वजन भी साफ दिखाई नहीं देता है.

कंगना काफी तेजी से अपना वजन कम कर लेती हैं और फिर जब फिल्म के लिए उन्हें जरूरत होती है तो वह इसे फिर से गेन कर लेती हैं. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया, "फिल्म की कहानी आम जिंदगी में आने वाली चुनौतियों के बारे में है और किस तरह की चीजें एक महिला को उसके पैशन को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करती हैं.

Advertisement

रंगोली ने की कंगना की तारीफ

बता दें कि फिल्म के बारे में कंगना की बहन रंगोली ने हाल ही में लिखा था कि कंगना कहती हैं कि जब वह नई थी तब एक एक्ट्रेस को मां के रोल के लिए अप्रोच करना एक इनसल्ट था, इससे वह बहुत ज्यादा आहत होती थी. लेकिन अब मणिकर्णिका में मां का किरदार निभाने के बाद वह दोबारा से मां के रोल के लिए सेट है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »