संजय दत्त के पापा बनेंगे जैकी श्रॉफ...

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में जैकी श्रॉफ सुनील दत्त का किरदार निभाएंगे. संजय के रोल के लिए रणबीर कपूर को फाइनल किया गया है.

Advertisement
जैकी श्रॉफ जैकी श्रॉफ

BHASHA

  • मुंबई,
  • 07 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

जैकी श्रॉफ संजय दत्त के जीवन पर बनने जा रही फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका में दिख सकते हैं. उन्होंने सुनील दत्त के रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है. हालांकि उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है.

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में लीड रोल में होंगे और जैकी उनके पिता सुनील दत्त की भूमिका में होंगे. जैकी ने पीटीआई को बताया, 'मैंने सुनील दत्त साहब के किरदार के लिए लुक टेस्ट दिया है. यह मेरे लिए बड़ी बात है कि उन्होंने इस किरदार के लिए मेरे बारे में सोचा. निभाने के लिहाज से यह एक मुश्किल किरदार है. मैं कोशिश करूंगा कि मैं उन जैसा न दिखूं. मैं उनके व्यवहार को अपनाने की कोशिश करूंगा.'

Advertisement

ने कहा, 'मैं उनसे एक-दो बार मिला हूं. पहली बार मैं उनसे मिला तब हमारे बीच सामान्य बातचीत हुई. ' जैकी ने कहा कि हिरानी ने उनके लुक टेस्ट की तस्वीरें को दिखाईं और संजय को ये पसंद आईं.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सुनील दत्त के किरदार के लिए सुपरस्टार और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया. हालांकि जैकी ने अभी फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनकी मानें तो यदि सब ठीक रहता है तो वह अगले साल जनवरी से शूटिंग शुरू कर देंगे.

फिलहाल जैकी, राम गोपाल वर्मा की ' में व्यस्त हैं. इस फिल्म में बिग बी मुख्य भूमिका में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »