ईशान ने देखा कबीर सिंह से शाहिद का फर्स्ट लुक, ये था रिएक्शन

शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म कबीर सिंह पर काम कर रहे हैं. यह अर्जुन रेड्डी की फिल्म का हिंदी रीमेक होगी.

Advertisement
ईशान खट्टर ईशान खट्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

बॉलीवुड एक्टर जल्द ही अर्जुन रेड्डी की फिल्म के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में नजर आएंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल प्ले करेंगी. फिल्म के सेट से उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पहले से काफी स्लिम नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शाहिद आइने में अपना चेहरा देख रहे हैं. तस्वीर पर उनके भाई ईशान खट्टर ने कमेंट किया है.

Advertisement

तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में ने लिखा- तुम्हारी कभी उम्र ही नहीं बढ़ती है वैंपायर कहीं के. बता दें कि शाहिद कपूर की इस तस्वीर को 20 घंटे के भीतर 4 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है. इसी फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने अपनी दाड़ी भी बढ़ाई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी दाड़ी वाली तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.

वायरल हो रही तस्वीर में वह शॉर्ट जींस पहने हैं जिस पर उन्होंने बेल्ट नहीं पहनी हुई है. हवाई चप्पल पहने शाहिद ने बाल और दाड़ी बढ़ा रखी है. शाहिद ने हाल ही में कहा था कि वह घनी दाड़ी बढ़ा रहे हैं क्योंकि ऑरिजनल फिल्म का हिस्सा रहे विजय देवराकोंडा ने भी दाड़ी रखी थी. फिलहाल शाहिद की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स को उनकी अगली फिल्म का लुक जरूर मिल गया है.

Advertisement

असल में दाड़ी के अलावा उन्होंने अपनी फिजीक में भी काफी बदलाव किया है. तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि काफी मस्कुलर बॉडी वाले शाहिद ने मसल्स लूज किए हैं. वास्तविक फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले विजय शाहिद का लुक देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »