इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी रेयर बीमारी का इलाज करा रहे हैं. इस बीमारी का नाम 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' है. उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. इरफान बीमारी से उबरने के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत फिल्म हिंदी मीडियम 2 से करने जा रहे हैं.
बॉलीवुडलाइफ के अनुसार, इरफान खान ने हिंदी मीडियम 2 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए हरी झंडी दे दी है. इससे यह भी साफ हो गया है कि इरफान खान जल्द अपनी बीमारी से उबरकर काम पर लौटने वाले हैं.
बता दें कि फरवरी 2018 में हिंदी मीडियम का सीक्वल आना तय हुआ था. इसे होमी अडजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला भाग काफी सफल रहा था. इसमें सबा कमर इरफान के अपोजिट थीं.
बता दें कि इससे पहले इरफान ने एआईबी की वेब-सीरीज गोरमिंट छोड़ दी थी. इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम के बैनर के तले बनाया जा रहा था. इरफान इसे लेकर काफी उत्साहित थे. उन्होंने वेब सीरीज छोड़ने की जानकारी फेसबुक पर एक नोट लिखकर दी थी.
इरफान का पिछले दिनों छठा और आखिरी कीमो किया गया था. इससे पहले उनके 5 कीमो किए जा चुके हैं. इरफान ने इस दर्दनाक अपनी बीमारी का खुलासा एक ट्वीट करके किया था. इरफान ने ट्वीट कर लिखा था, जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है.
महेन्द्र गुप्ता