'डॉ. डैंग' अनुपम खेर को हैप्पी बर्थडे

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में फिट हो जाते, उनमें से एक अनुपम खेर हैं, जिनका आज बर्थडे है. अनुपम का जन्म आज ही के दिन 1955 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था.

Advertisement
60 के हुए अनुपम खेर 60 के हुए अनुपम खेर

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में फिट हो जाते, उनमें से एक हैं, जिनका आज बर्थडे है. अनुपम का जन्म आज ही के दिन 1955 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था. किरदार विलेन का हो, इंस्पेक्टर का, पिता का या फिर कॉमेडियन का, हर रोल में अनुपम खेर ने अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं अनुपम खेर के बारे में खास बातें...

Advertisement

-1982 की फिल्म 'आगमन' से अनुपम खेर ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था.

-'सारांश' फिल्म के लिए से पहले महेश भट्ट की पहली पसंद थे संजीव कुमार, लेकिन बाद में अनुपम की एक्‍िटंग देख कर महेश भट्ट इंप्रेस हो गए.

- से सम्मानित किया जा चुका है.

-'सारांश' के लिए उन्हें 1984 में बेस्ट एक्टर का और बेस्ट कॉमेडी एक्टर के लिए अनुपम खेर को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. अनुपम खेर के नाम 8 बार बैक टू बैक फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का भी रिकॉर्ड है.

-नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई कर चुके अनुपम खेर वहां के चेयरमैन भी रह चुके हैं.

-एक्टर बनने से पहले अनुपम खेर ने काफी दिनों तक स्ट्रगल किया था. कई बार तो खाने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे.

-एक्टिंग के साथ साथ के मिमिक्री भी करते हैं. खास तौर पर वो विदेशियों की मिमिक्री बखूबी करते हैं.

Advertisement

-'डैडी' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' फिल्मों के लिए अनुपम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.

-अनुपम खेर ने जेनिफर लॉरेंस की 2013 की फिल्म Silver Linings Playbook में कैमियो किया था.

-अनुपम खेर ने ब्रिटिश एक्ट्रेस परमिंदर नागरा के पिता का किरदार दो बार निभाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »