क्‍या एकता कपूर के कारण गंवानी पड़ी पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड चीफ की कुर्सी?

सेंसर बोर्ड चीफ के पद से पहलाज निहलानी को अचानक हटाए जाने की वजह क्या है? बातों बातों में कई लोग एकता कपूर की ओर इशारा कर रहे हैं...

Advertisement
pahlaj nihalani and ekta kapoor pahlaj nihalani and ekta kapoor

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के अध्‍यक्ष पद से अचानक हटाए जाने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. इनमें एक वजह एकता कपूर के साथ हुआ उनका विवाद भी है. स्‍मृति ईरानी से एकता की दोस्‍ती भी इसके केंद्र में बताई जा रही है. बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्‍टारर फिल्‍म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में सेंसर बोर्ड ने 50 से अधिक कट लगाए थे. यह बात फिल्‍म की प्रोड्यूसर्स को नागवार गुजरी. उन्‍होंने निहलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

पहलाज और बोर्ड के मेंबर द्वारा प्रोड्यूसर्स के साथ दुर्व्‍यवहार की भी खबरें आई. इस विवाद को ही निहलानी के पद से हाथ धोने की वजह माना गया. लेकिन जानकार इसकी असली वजह एकता कपूर और सेंसर बोर्ड के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बता रहे हैं. पिछले महीने आई फिल्‍म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने तमाम रुकावटें डाली थीं. यह विवाद करीब एक साल से चला आ रहा था. सालभर पहले लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रिलीज डेट तय हुई थी, लेकिन मामला सेंसर बोर्ड में फंसा रहा.

इसी दौरान इत्‍तेफाक से एकता कपूर की पुरानी दोस्‍त स्‍मृति ईरानी को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया और एकता कपूर की राह आसान हो गई. इसके बाद एकता ने निहलानी पर जमकर हमले बोले. सूत्रों के मुताबिक, स्‍मृति ने अंदर ही अंदर एकता का साथ दिया. सरकार पर निहलानी को हटाने को लेकर दबाव बनाया गया. एकता कपूर पहले भी अपनी फिल्‍म उड़ता पंजाब को लेकर सेंसर बोर्ड से भिड़ चुकी हैं.

Advertisement

नए सेंसर बोर्ड अध्‍यक्ष प्रसून जोशी प्रोड्यूसर्स के बीच खासे लोकप्रिय हैं. वे मीडिया फ्रेंडली भी माने जाते हैं. विद्या बालन को भी सेंसर बोर्ड कमेटी का सदस्‍य बनाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement