संजय दत्त ने शराब के नशे में रणबीर कपूर से कहा, क्या सोच के तुमने 'बर्फी' फिल्म की

हाल ही में संजय दत्त के घर पार्टी चल रही थी. वहां संजय ने शराब के नशे में रणबीर कपूर को उनके फिल्मों के च्वाइस पर लताड़ा.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

रणबीर कपूर जल्द ही संजय दत्त पर बनने वाली बॉयोपिक में संजय दत्त का रोल निभाते नजर आएंगे. लेकिन लगता है संजय दत्त इस फैसले से खुश नहीं हैं.

हाल ही में संजय के घर में पार्टी चल रही थी, जिसमें , राजकुमार हिरानी और डेविड धवन मौजूद थे. रणबीर के अलावा पार्टी में सब शराब पी रहे थे. लगता है संजय को कुछ ज्यादा ही नशा हो गया और वो रणबीर के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगे.

Advertisement

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ' ने रणबीर से कहा कि मैं तुम्हारे लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहता हूं. इस पर रणबीर ने जवाब दिया, जरूर. उसके बाद संजय ने कहा कि फिल्म का नाम होगा 'लड्डू'. रणबीर, संजय की बात से थोड़ा हैरान हो गए. संजय ने आगे कहा कि उसके बाद 'इमरती', 'जलेबी' और 'पेड़ा' नाम की फिल्में बनाऊंगा.

संजय यही नहीं रुके, उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में तुम्हारी फिल्म ' टीवी पर देखी. तुमने यह फिल्म क्यों की. @#$^&* ब्लडी हेल, तुम मेरे बायोपिक में मेरा रोल निभा रहे हो. मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने तुम्हें कैसे कास्ट कर लिया.

तुम्हें माचो फिल्मों में काम करना चाहिए. तुम्हें 'बर्फी' जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए. तु्म्हें हाथ में बंदूक लेकर एक्शन फिल्में करनी चाहिए. तुम्हें लगता है कि अगर मैं, और अजय माचो केरेक्टर्स नहीं करते तो क्या अभी तक इंडस्ट्री में टिक पाते.

Advertisement

हालांकि संजय की बातों पर रणबीर ने कुछ रिएक्ट नहीं किया. कुछ देर बाद मान्यता दत्त बाहर आईं और उन्होंने सबसे कहा कि देर हो रही है अब सबको डिनर कर लेना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement