एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर छोई भाई की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनके भाई की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला...

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके छोटे भाई की पत्नी आफरीन ने लगाए हैं.

नवाज के छोटे भाई की पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उनके पति मिनाजुद्दीन, उनके जेठ नवाज और ससुरालवाले लगातार उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. उनकी इस हरकत से परेशान आफरीन ने पुलिस में पूरे परिवार पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

बता दें कि नवाज पिछले एक हफ्ते से अपने वाले घर में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को नवाजुद्दीन ने आफरीन के गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने के लिए उनके पेट पर लात मारी. इतना ही नहीं, पीड़िता ने पति पर नशे की गोलियां और इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया है.

बता दें कि नवाजुद्दीन के छोटे भाई का आफरीन से निकाह इसी साल 31 को मई को हुआ था. फिलहाल इस मामले में घर किसी सदस्य ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement