'ट्रिपल एक्स..' के लिए पसीना बहा रही हैं दीपिका पादुकोण

फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के लिए दीपिका आजकल खूब पसीना बहा रही हैं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण और विन डीजल दीपिका पादुकोण और विन डीजल

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 03 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

आगामी हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के लिए दीपिका पादुकोण ने अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दीपिका अभी कनाडा के टोरंटों में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. दीपिका के साथ झरनों के देश कनाडा में शूटिंग की जा रही है. इस बारे में सूत्रों ने पुष्टि की है कि दीपिका ने 'ट्रिपल एक्स' के सीन के लिए काफी पसीना बहाया है.

Advertisement

हॉलीवुड के कुछ स्टंट निर्देशकों से संपर्क भी किया है, ताकि वह अपने किरदार में फिट बैठ सकें. अभी तक दीपिका ने जितनी फिल्में की हैं, सभी के किरदार को ने फिल्म में खुलकर जिया है. किरदार में उतरना और उसके हिसाब से तैयारी करना दीपिका का सबसे बड़ा 'एक्स फैक्टर' है. इसलिए हर निर्देशक उन्हें कास्ट करने की होड़ में लगे रहते हैं.

जिसमें वह सीधे विन डीजल जैसे एक्शन हीरो के साथ होंगी. दीपिका से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका के समर्पण भाव से 'ट्रिपल एक्स' की पूरी टीम काफी खुश है.

फिलहाल दीपिका अपनी इस पहली एक्शन फिल्म के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. 2017 में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »