Box office: गोलमाल अगेन फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

पांच दिन में 116.89 करोड़ रुपये की कमाई कर गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

Advertisement
गोलमाल अगेन गोलमाल अगेन

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

बॉक्स ऑफि‍स पर ओपनिंग वीकेंड पर 31 करोड़ रुपये तक की कमाई कर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी गोलमाल अगेन ने कमाई का एक और नया रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है. गोलमाल अगेन गोलमाल फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने 5 दिन में 116.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो रही फिल्म गोलमाल अगेन ने मंगलवार को 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कभी करियर बचाने के लिए बनाई गई गोलमाल फिल्म की सीरीज फिल्मों के लिए दर्शकों की लोकप्रि‍यता इस कदर बड़ जाएगी शायद खुद रोहित शेट्टी ने भी ये नहीं सोचा होगा. गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. रिलीज के महज पांच दिनों ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

महज चार दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली गोलमाल फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थम नहीं रही ये फिल्म वीक डेज में भी जमकर कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड पर 87.60 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म 16.04 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं. मंगलवार को फिल्म की कमाई 13.25 करोड़ रुपये रही है.

Advertisement

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर

अब तक विदेशी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्मों में से गोलमाल अगेन सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है. मंगलवार तक अजय देवगन की इस फिल्म की कमाई ऑस्ट्रेलिया में 362,389 डॉलर रही, न्यूजीलैंड और फि‍जी में फिल्म ने 264,834 डॉलर बंटोरे.

फिल्म की विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार तक कुल कमाई की बात करें तो कमाई का आकंड़ा 25.47 करोड़ रु तक पहुंच गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement