बोनी कपूर के हाउस स्टाफ में दो नए सदस्य कोरोना पॉजिटिव, परिवार सुरक्षित

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्होंने सोसायटी अथॉरिटीज को सूचित किया जिन्होंने बीएमसी को इसकी जानकारी दी. तत्काल ही बीएमसी और स्टेट गवर्मेंट अथॉरिटीज सक्रिय हो गईं और साहू को क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया.

Advertisement
बोनी कपूर बोनी कपूर

पिया हिंगोरानी

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर हाल ही में अपने एक हाउस हेल्प के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते काफी चर्चा में थे. अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक उनके हाउस स्टाफ के दो और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि ये इन दोनों सदस्यों को एसिम्पटोमैटिक रूप से कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बोनी कपूर, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी का भी कोरोना टेस्ट हुआ था जो कि नेगेटिव आया है.

Advertisement

बता दें कि इसी हफ्ते प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर डोमेस्टिक हेल्प देने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. चरण साहू नाम के इस शख्स की उम्र 23 साल है. शनिवार की शाम वह ठीक महसूस नहीं कर रहा था अतः कपूर ने उन्हें टेस्ट के लिए भेजा और उसे आइसोलेशन में रखा.

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्होंने सोसायटी अथॉरिटीज को सूचित किया जिन्होंने बीएमसी को इसकी जानकारी दी. तत्काल ही बीएमसी और स्टेट गवर्मेंट अथॉरिटीज सक्रिय हो गईं और साहू को क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया. बोनी कपूर ने इस बारे में स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, "मैं, मेरे बच्चे और घर पर मौजूद मेरा बाकी का स्टाफ पूरी तरह ठीक हैं, हम में से किसी में भी इसके लक्षण नहीं हैं."

Advertisement

सभी निर्देशों का पालन कर रहा बोनी कपूर का परिवार

बोनी कपूर ने कहा, "तत्काल रिस्पॉन्स के लिए हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं. हम बहुत संजीदगी से बीएमसी और मेडिकल टीम द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं. हम आश्वस्त हैं कि चरण भी जल्द ही ठीक होकर वापस घर पर हमारे पास आ जाएगा."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement