अगर आपने आज की बॉलीवुड की खबरें मिस कर दी हैं तो यहां जान लीजिए आज क्या-क्या हुआ बॉलीवुड की गलियारों में...
शनिवार को मुंबई में हुए जी एंटरटेंमेंट अवॉर्ड में बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने शिरकत की एक से एक जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दिए. लेकिन उस इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान के बीच हुए awkward hug के कारण हो रही है.
इस सितंबर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स टीवी पर दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की टीवी पर वापसी हो रही है. वो स्टार प्लस के TED Talks: Nayi Soch में दिखाई देंगे. वहीं दूसरी ओर, सलमान खान का शो 'बिग बॉस' भी सितंबर में ही शुरू होगा. 'बिग बॉस' 17 या 24 सितंबर से शुरू होगा.
शाहरुख खान को हमने यूं तो कई बार छोटे बेटे अबराम पर प्यार बरसाते देखा है. लेकिन ये लेटेस्ट फोटोज देखने के बाद तो कोई भी समझ जाएगा कि शाहरुख अबराम को लेकर कितने अलर्ट रहते हैं.
जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं दिलीप जोशी और यह करैक्टर इतना मशहूर हो चुका है कि लोग दिलीप को उनके असली नाम से कम और किरदार के नाम से ज्यादा जानते हैं. जानें, उनकी एक दिन की फीस कितनी है.
मार्च में छोटे पर्दे के कॉमेडी स्टार्स- कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जो लड़ाई हुई थी, उससे द कपिल शर्मा शो की टीम दो हिस्सों में बंट गई थी. शो के कुछ कलाकार कपिल शर्मा के साथ वफादारी निभाते दिखे वहीं कुछ उनका शो छोड़कर अलग हो गए. कपिल शर्मा का साथ छोड़ने वालों में अली असगर भी थे.
स्वाति पांडे