शाहरुख की 'रईस' पर कसा कानूनी शिकंजा, शिया समुदाय ने उठाई फिल्म के एक दृश्य पर आपत्ति

बॉलीवुड के किंगखान शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'रईस' रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में. इस फिल्म से एक और नया विवाद जुड़ गया है. जौनपुर में कुछ लोगों ने शाहरुख के नाम पर केस दर्ज किया है...

Advertisement
शाहरुख की रईस पर कानूनी नोटिस शाहरुख की रईस पर कानूनी नोटिस

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

शाहरुख की 'रईस' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. फिल्म 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म के एक दृश्य को लेकर आपत्ति जताई गई है. मामला यूपी के जौनपुर का है जहां केस दर्ज कराया गया है. फिल्म के विवादित दृश्य के लिए , पत्नी गौरी समेत छह और लोगों के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई.

Advertisement


आरोप यह लगाया है की फिल्म के एक दृश्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है. फिल्म में शिया समुदाय के पवित्र अलम-ए-मुबारक के जुलूस के ऊपर से को कूदते हुए दिखाया गया है. इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. वैसे फिल्म का ये विवादित दृश्य इन दिनों काफी चर्चा में है.


इस मामले में के अलावा फिल्म निर्माता गौरी खान, फरहान अख्तर, रितेश सिंघवानी, निर्देशक राहुल ढोलकिया और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी के खिलाफ आरोप दर्ज किया गया है. कोर्ट ने शिकायत दर्ज करते हुए 19 दिसम्बर तक सबको तलब किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement