इस लाइव कॉन्सर्ट में नजर आएंगे सलमान खान

पर्दे पर अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बना देने वाले बॉलीवुड के भाईजान सलमान अब जल्द अपने लाइव कॉन्सर्ट 'दा बैंग' से स्टेज में आग लगाते नजर आएंगे...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

सलमान खान अपने लाइव कॉन्सर्ट की जोरदार तैयारी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अप्रैल और मई के महीने में इस कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा. 'दा बैंग' नाम के इस कॉन्सर्ट का नाम सलमान खान की मशहूर फिल्म 'दबंग' से काफी मिलता है.


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पहली बार सलमान खान लाइव परफॉर्म करेंगे. के साथ 'दबंग' की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा भी इस टूर पर रहेंगी. सलमान की दोस्त बिपाशा बसु, एक्टर, कोरियोग्राफ़र और सलमान की फिल्म 'वॉन्टेड' के निर्देशक प्रभुदेवा भी दबंग खान के कारवां का हिस्सा होंगे.

Advertisement


संगीत की कमान संभालेंगे पंजाबी सिंगर और रैप स्टार 'बादशाह', शो को होस्ट करेंगे टीवी एक्टर मुनीश पॉल और 'जय हो' फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह. 'दा बैंग' के ऑर्गेनाइजर्स का मानना है के शो के टिकट हाथों हाथ बिकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement