Film Wrap: Bigg Boss की उर्वशी का मेकओवर, रेखा से मिलीं ऐश्वर्या

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
ऐश्वर्या राय बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन

aajtak.in

  • ,
  • 15 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Boney Kapoor slaps legal notice व‍िंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी फिल्म श्रीदेवी बंगलो का ट्रेलर 13 जनवरी को र‍िलीज किया गया है. लेकिन ट्रेलर र‍िलीज होते ही व‍िवादों में आ गया है. इसकी वजह है फिल्म का कंटेंट, जो श्रीदेवी के नि‍धन से जुड़ा माना जा रहा है. पूरे मामले ने तूल पकड़ ल‍िया है और फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मैमबुली को श्रीदेनी के पति बोनी कपूर ने कानूनी नोट‍िस भेज द‍िया है.

Advertisement

Rekha and Aishwarya Rai Bachchan bonded ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा बॉलीवुड की ये दोनों दीवा हमेशा स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे के साथ खास अंदाज में वेलकम करते देखा गया है. ऐसा ही स्पेशल बॉन्ड हाल ही में आयोज‍ित एक इवेंट में देखा गया. इवेंट से निकलने के दौरान ऐश्वर्या और रेखा एक-दूसरे का हाथ थामे हुए बाहर निकले. ये वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है.

ब‍िग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी इन द‍िनों अपने मेकओवर की वजह से चर्चा में हैं. नो मेकअप लुक में रहने उर्वशी अब ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं.  

चुनावी साल 2019 की शुरुआत बॉलीवुड में भी धमाकेदार रही. पहले ही हफ्ते में दो ऐसी फिल्में आईं जिसने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा राजनीति के गलियारों में चर्चा बटोरीं. पहली द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और दूसरी उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक. इनमें से उरी फिल्म की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. फिल्म में सभी कलाकारों के काम की तारीफ हो रही है और फिल्म में जिस देशभक्ति के जोश को दिखाया गया है उसे दर्शकों ने भी सराहा है. इससे इतर इस फिल्म में एक और ऐसी चीज हैं जिसने फिल्म थियेटर में लोगों का ध्यान खींचा. वो है फिल्म में नेताओं का रोल.

Advertisement

बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान फिटनेस फ्रीक हैं. 53 की उम्र में भी वो एकदम फिट नजर आते हैं. एक्टर अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं. यही वजह है कि वो रोजाना वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं. इसी के चलते सलमान खान ने फिल्म भारत के सेट पर भी जिम बनवाया है. ताकि उन्हें शूटिंग के चलते अपने वर्कआउट में कोई परेशानी ना हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement