Bigg Boss 10: तो क्या इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगी मोना

'बिग बॉस' में फिनाले की डेट नजदीक आ रही है तो कंटेस्टेंट्स पर प्रेशर भी बढ़ रहा है. जानें इस हफ्ते घर से निकलने की किसकी बारी है...

Advertisement
मोनालिसा मोनालिसा

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

'बिग बॉस' में प्रतियोगियों के बीच में इन दिनों खूब खींचतान हो रही है. आखिर फिनाले की डेट जो नजदीक आ रही है. ऐसे में मनवीर और मनु के बीच की दोस्ती में भी दरार आ गई है.

जाहिर है कि विजेता तो एक ही बनेगा. ऐसे में नॉमिनेशन प्रक्रिया में तनाव दिखना भी स्वाभाविक है. के करीबी सूत्रों के मुताबिक आज भी कंटेस्टेंट्स में इस बात को लेकर खूब स्ट्रेस नजर आएगा. 'बिग बॉस' के घर में बचे 6 प्रतिभागियों में से 4 सेलेब्र‍िटीज हैं और 2 इंडिया वाले.

Advertisement


ऐसे में इस बात पर भी नजरें लगी हैं कि इंडिया वाले मनवीर और मनु, पहले से जाने-पहचाने चेहरों को कितनी टक्कर दे सकेंगे. हालांकि जिस तरीके से ये दोनों खेल रहे हैं और जनता इनको सपोर्ट कर रही है, उससे तो दोनों ही फिनाले के लिए अपनी दमदारी पेश कर रहे हैं. तभी तो इस हफ्ते दोनों नॉमिनेशन में भी नहीं आए.


तो फिर आज किसे नॉमिनेट किया जाएगा? बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाली नॉमिनेशन प्रक्र‍िया में निशाने पर आएंगे रोहन मेहरा और . हालांकि खबर यह भी है कि इन दोनों में से के घर से बाहर जाने वालों में पहले मोनालि‍सा होंगी. वैसे काफी समय से उनके घर से बाहर जाने की चर्चा होती रही है.


वहीं अगर मोनालि‍सा घर से बाहर जाती हैं तो 'बिग बॉस' में आगे मनवीर और मनु की दोस्ती का क्या होगा, यह देखने का इंतजार रहेगा! क्योंकि इन तीनों की दोस्ती शो की शुरुआत से ही अच्छी रही है और के घर में मनु के साथ की करीबियों का बहुत शोर भी रहा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »