अकांशा ने दी युवराज-हेजल को ये कैसी सलाह!

इस समय जब सभी न्‍यूली मैरिड कपल युवराज सिंह-हेजल कीच को ब्‍लेसिंग देने में लगे हैं तो युवराज सिंह की पूर्व भाभी अकांशा शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दिया है...

Advertisement
अकांशा शर्मा, युवी और शबनम अकांशा शर्मा, युवी और शबनम

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी की खबरों के बीच युवराज के परिवार की पूर्व सदस्‍य और उनके छोटे भाई की पत्‍नी अकांशा शर्मा ने फिर कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे.


अकांशा ने कहा है कि अगर ये कपल, युवराज की मां शबनम से दूर रहें तो ही इनके लिए अच्‍छा होगा. उन्‍होंने कहा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि ये दोनों शबनम से दूर रहें. हेजल बहुत लकी हैं कि उनकी शादी युवी से हुई है. युवी अच्‍छे इंसान हैं. वे मेरे पति से बिल्‍कुल अलग है. वे अपनी मां का दखल बिल्‍कुल पसंद नहीं करते. वैसे भी वे दिल्‍ली में 3 दिन से ज्‍यादा टिकते ही नही हैं.'

Advertisement


गौरतलब है कि अकांशा की शादी, युवराज के भाई जोरावर से हुई थी. और अकांशा ने हमेशा ही यह आरोप लगाया है कि उनकी शादी शबनम के कारण खत्‍म हुई. इस साल बिग बॉस 10 में बतौर प्रतिभागी आने पर भी अकांशा ने इसी तरह की टिप्‍पणियां की थीं. उन्‍होंने कहा था कि शबनम उन्‍हें एक नौकर की तरह ट्रीट करती थीं.

फिलहाल अकांशा और जोरावर के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »