अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के बर्थडे पर ऐसे दी शुभकामनाएं

रजनीकांत का आज जन्मदिन है. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि जन्मदिन ना मनाएं. लेकिन अमिताभ ने किया विश.....

Advertisement
रजनीकांत का जन्मदिन रजनीकांत का जन्मदिन

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

आज 'मेगास्टार' का जन्मदिन है. वैसे खबरें पहले ही हैं कि वो अपना बर्थडे इस साल नहीं मना रहे हैं. लेकिन फैंस उन्हें बधाईयां जरूर दे रहे हैं. इसमें शामिल हो गए अमिताभ बच्चन भी. अभिताभ ने ट्वीट करके मेगास्टार को शुभकामनाएं दी.

'रजनी' आज 12 दिसम्बर को 66 साल के हो गए हैं लेकिन इस साल उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उनका जन्मदिन ना मनाएं. तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जय‍ललिता के निधन के बाद उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए सुपरस्टार ने अपना जन्‍मदिन नहीं मनाने को फैसला किया है.

Advertisement


बीते 5 दिसंबर को एआईएडीएमके चीफ जयललिता ने चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में अंतिम सांसें ली. इसके बाद राज्‍य सरकार ने सात दिन के शोक का ऐलान किया है. ने अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 'सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं मेरा जन्‍मदिन न मनाएं और न ही बैनर-पोस्‍टर लगाएं.'


रजनीकांत सॉउथ सिनेमा के बहुत बड़े स्टार हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना नाम किया है. पिछले साल चेन्‍नई में आई बाढ़ के कारण

ने अपना जन्‍मदिन नहीं मनाया था. दक्षिण में रजनीकांत का बर्थडे किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है और बड़े-बड़े बैनर पोस्‍टर भी लगाए जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement