रक्षाबंधन पर अक्षय की बहन ने बताया भाई से मिले सबसे बड़े गिफ्ट के बारे में

अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया ने रक्षाबंधन पर बताया कि उनके भाई ने आज तक उन्हें सबसे अच्छा गिफ्ट क्या दिया है.

Advertisement
अक्षय कुमार, अल्का भाटिया अक्षय कुमार, अल्का भाटिया

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

अक्षय कुमार की बहन अल्का बहुत कम ही कैमरा के सामने आती हैं. वो कैमरा कॉन्शियस भले ही हों लेकिन अपने भाई से प्यार बहुत करती हैं.

कल यानी 7 अगस्त को रक्षाबंधन है. अक्षय ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी बहन बता रही हैं कि उन्हें अपने भाई से आज तक सबसे बड़ा गिफ्ट कौन सा मिला है.

Advertisement

अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है और अल्का उन्हें राजू कह कर पुकारती हैं. अल्का उम्र में अक्षय से छोटी हैं.

वीडियो में अल्का ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया- जब मुझे कभी रात में पार्टी या कहीं जाना होता था तो मेरे पापा कहते थे कि राजू को साथ लेकर जा. लेकिन राजू कहता था- अपनी ध्यान खुद रखा करो.

17 साल पहले मेरे पापा का निधन हो गया था. उस समय बहुत अकेलापन लगता था. लेकिन कब राजू पापा के रोल में आ गया, पता ही नहीं चला.  

जब मैंने अपनी बेटी सिमर को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा, तो मेरी बेटी ने कहा कि क्या मैं अकेले वहां मैनेज कर पाऊंगी. तब मुझमें पता नहीं कैसे शक्ति आई और मैंने अपनी बेटी से कहा कि- अपना ध्यान खुद रखना.

Advertisement

अल्का ने बताया कि जिंदगी में मुझे राजू से सबसे बड़ा गिफ्ट यही मिला है.

आपको बता दें कि 11 अगस्त को 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म रिलीज होगी. फिलहाल अक्षय उसके प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement