'मोहेनजो दारो' को अपनी कहानी बताने वाले लामा पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना

'मोहेनजो दारो' को अपनी कहानी बताने वाले लेखक-फिल्ममेकर आकाशदित्य लामा पर बंबई हाई कोर्ट ने 1.5 लाख का जुर्माना लगाया है. जुर्माना चुकाने के लिए लामा मुंबई की सड़कों पर घूमकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं.

Advertisement
आकाशदित्य लामा, रितिक रोशन और आशुतोष गोवारिकर आकाशदित्य लामा, रितिक रोशन और आशुतोष गोवारिकर

विद्या

  • मुंबई,
  • 17 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

लेखक-फिल्ममेकर आकाशदित्य लामा अपने एक्टर्स के ग्रुप के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं. 2 अगस्त को बंबई हाई कोर्ट ने उनपर 1.5 लाख का फाइन लगाया था. दरअसल आकाशदित्य ने कोर्ट में 'मोहेनजो दारो' के रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी.

कोर्ट ने कहा, 'ऐसी याचिका दायर करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. रिलीज के कुछ दिनों या हफ्ते पहले कुछ लोग आकर कहते हैं कि उनकी है. यह केस इसका है.'

Advertisement

लामा को यह रकम 30 अगस्त तक नाम फाउंडेशन को देना होगा. लामा कहते हैं, 'मैंने कोर्ट केस लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में . मेरे पास फाइन भरने के लिए पैसे नहीं है इसलिए पिछले दो हफ्तों से मैं सड़कों पर घूम कर पैसा इकट्ठा कर रहा हूं. सड़कों पर लोगों की मदद और ऑनलाइन सपोर्ट से मैंने 50 हजार इकट्ठा कर लिया है. अगले दो हफ्तों में बाकी पैसे भी इकट्ठा करने की उम्मीद है. अगर यह नहीं हो पाया तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement