भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अदनान ने कहा- जिंदगी का सबसे कीमती तोहफा मिला

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी बने भारतीय. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने अदनान को सौंपा भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी के लिए नए साल का जश्न और भी मजेदार हो गया है क्योंकि उन्हें आखिरकार गृहमंत्रालय से भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट मिल गया है.

को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट सौंपा. बॉलीवुड सिंगर अदनानसामी ने अपनी जिंदगी के इस खास लम्हे को ट्विटर पर शेयर करते हुए गृहमंत्रालय का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement

ने उन्हे देश की नागरिकता का तोहफा देने पर ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. अदनाना ने लिखा, मैं पीएम मोदी का मेरी भारतीय नागरिकता को स्वीकृति देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. एक नया जन्म.

अदनान गृहमंत्रालय से नागरिकता का सर्टिफिकेट पाकर बोले, यह मुझे जिंदगी का सबसे कीमती तोहफा मिलाहै.

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे अदनान सामी ने 26 मई 2015 को गृह मंत्रालय से अपील की थी कि मानवीय आधार पर उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए. एक साल की वैधता वाले पर्यटक वीजा पर 13 मार्च, 2001 को पहली बार भारत आए थे. यह वीजा उन्हें इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने जारी किया था.

अपनी गायकी के कारण भारतीय दर्शकों के बीच काफी चर्चित कलाकार हैं. अदनान सामी पिछलों दिनों अपना वजन घटाकर भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में उन्होंने एक कव्वाली गाई जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. अदनान सामी को 'कभी तो नजर मिलाओ' और अमिताभ बच्चन के साथ गाए गाने 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' से पहचान मिली थी.

Advertisement

आज तक के एजेंडा 2015 में आए अदनान सामी ने दिल खोलकर बातें की थीं. अदनान एक ने जहां एक ओर भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर चर्चा की थी वहीं दूसरी ओर उनके गाने सुनकर लोग झूमने पर मजबूर हो गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement