अमृता-सैफ की शादी की फोटो हुई वायरल, NOSERING को लेकर एक्ट्रेस हुईं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग इस फोटो की वजह से अमृता सिंह को ट्रोल कर रहे हैं. जानें, क्या है मामला...

Advertisement
अमृता सिंह और सैफ अली खान शादी की फोटो में अमृता सिंह और सैफ अली खान शादी की फोटो में

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

आजकल बॉलीवुड में पुरानी फोटो को वायरल करने का ट्रेंड चल रहा है और इसी कड़ी में एक्ट्रेस अमृता सिंह का नाम जुड़ रहा है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें अमृता की बड़ी सी नथ को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं.

अमृता को ट्विटर पर ट्रोल करने वाले उनकी नथ को लेकर मजाक बना रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अमृता की नथ उनके फ्रेंड सर्कल से भी बड़ी है तो एक और यूजर का कहना था कि अमृता की नोजरिंग उनके करियर गोल से भी बड़ी है.

Advertisement

ट्विटर लोगों ने अमृता की नथ को न जानें कितनी ही चीजों से जोड़कर ट्रोल किया. लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि अमृता के वेडिंग लुक को इस नथ ने और खास बना दिया है.

आपको बता दें कि ये फोटो अमृता और सैफ की शादी के दौरान हुए फोटोशूट में से एक है. अब ये कपल साथ नहीं है और इन दोनों की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »