दंगल के बाद अब इन बेटियों के लिए सामने आए आमिर खान

आमिर खान ने स्टार प्लस के नई सोच अभियान के लिए एक 50 सेकंड का शॉर्ट वीडियो किया है, जिसमें महिला सशक्तिकरण को दिखाया गया है.

Advertisement
आमिर खान आमिर खान

स्वाति पांडे / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

'दंगल' के सुपरहिट होने के बाद अभिनेता आमिर खान और निर्देशक नीतेश तिवारी फिर से एक ब्रांड फिल्म में काम करने के लिए साथ आए हैं. यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है.


यह फिल्म देश में लैंगिक आधार पर व्याप्त सामाजिक असमानता पर प्रकाश डालती है और यह स्टार प्लस की नई सोच अभियान का हिस्सा है. कुल 50 सेकेंड की इस छोटी फिल्म में को छोटे शहर के, मध्यमवर्गीय नयी सोच रखने वाले पिता के रूप में दिखाया गया है.

Advertisement


इस फिल्म में वह एक ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा कर रहे हैं जिसे यह विश्वास है कि उसकी बेटियां उसके कारोबार को आगे ले जाएंगी.

आमिर ने यह वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया है.

इस पहल की सराहना करते हुए आमिर ने कहा कि यह फिल्म उन सारे पिता और बेटियों का शुक्रिया अदा करती है जो कि बदलाव का दीपक बने हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement