चेंबूर बंगले में कृष्णा राज की पार्थिव देह, आमिर खान ने लिखा ये

कृष्णा राज के नि‍धन पर कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर शोक जताया है. एक्टर आमिर खान ने कृष्णा राज के निधन पर लिखा 'अगर राज कपूर फि‍ल्म मेकिंग के संस्थान थे, तो कृष्णा जी जीवन जीने का संस्थान थीं.'

Advertisement
आमिर खान आमिर खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

1 अक्टूबर को सुबह 4 बजे 87 साल की उम्र में कृष्णा राज कपूर का नि‍धन हो गया है. इस दुखद घड़ी में कपूर खानदान के सभी सदस्य एक-एक कर चेंबूर स्थि‍त कपूर परिवार के बंगले पर पहुंच रहे हैं, जहां कृष्णा राज के पार्थ‍िव शरीर को रखा गया है. कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं.

Advertisement

कृष्णा राज के नि‍धन पर कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर शोक जताया है. एक्टर आमिर खान ने लिखा, "अगर राज कपूर फि‍ल्ममेकिंग के संस्थान थे, तो कृष्णा जी जीवन जीने का संस्थान थीं. हम सभी के लिए बेहद दुखद नुकसान. रणधीर जी, ऋषि जी, चिम्पू जी, रितु जी और सभी के साथ मेरी संवेदनाएं."

आमिर के अलावा इन बॉलीवुड सितारों ने भी कृष्णा राज के निधन पर ट्वीट्स कर संवेदनाएं व्यक्त कीं.

अनुपम खेर ने लिखा, "श्रीमति कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं. वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थीं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. कपूर और नंदा परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं."

रवीना टंडन ने लिखा, "पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया."

Advertisement

ऋतिक रोशन ने लिखा, "कृष्णा आंटी हमेशा आपके बहुत दयालु भाव और प्यार करने के लिए धन्यवाद और आपके आशीर्वाद के लिए जो आपने हर बार उस दिया जब भी मैंने आपसे मुलाकात की थी. आपकी कृपा और गरिमा जिंदा रहेगी. आपके लिए बहुत प्यार है. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »