11 दिसंबर को हुई सीक्रेट वेडिंग में क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को सात जन्मों का जीवनसाथी बना लिया है. मंगलवार को आईं पोस्ट वेडिंग फोटोज में ये न्यूली वेडिंग कपल दोस्तों के साथ डीजे पार्टी करते नजर आए. इनके हनीमून को लेकर खबरें थीं कि ये दोनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक साउथ अफ्रीका से पहले ये सेलिब्रेटी कपल रोम के लिए रवाना हो गया है.
शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के पहले विराट और अनुष्का के पास पूरे 1 हफ्ते का समय है.
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल मंगलवार दोपहर 3 बजे ही रोम के लिए निकल चुका था.
बता दें कि अनुष्का मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहती थीं इसके लिए इटली की टस्कनी के पास 'बोरगो' रेसॉर्ट को चुना. ये शहरी कोलाहल से बहुत दूर है. ये बेहद सुरक्षित जगह है. आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है. विराट अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली दिसंबर में खोला गया. ये जगह टस्कनी से करीब एक घंटे की दूरी पर है. 13 शताब्दी में बने इस गांव में पांच बड़े विला हैं.
इस विला में कुल 22 कमरे हैं. जिसमें 44 लोग रह सकते हैं. ये जगह फ्लोरेंस से करीब दो घंटे की दूरी पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शादी के लिए 50 चुनिंदा मेहमानों को न्योता दिया गया था. बता दें कि यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपये है. इस आधार पर देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये का खर्च आया.
4 साल के अफेयर के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए. तीन दिन तक चले इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंडस ही शामिल रहे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अनुष्का-विराट की ग्रैंड शादी की प्लानिंग देविका नारायण ने की है. विराट-अनुष्का की वेडिंग प्लान देविका नारायण ने किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की शादी में 75-100 करोड़ रुपये तक खर्च हुए होंगे.
अनुष्का ने शादी के लिए लहंगा पहना था. सब्यसाची के मुताबिक इसे 67 कारीगरों ने मिलकर 32 दिन में तैयार किया था. पेल पिंक कलर के लहंगे पर हाथ की कढ़ाई का खास काम किया गया है. ज्वैलरी में अनुष्का ने 22 कैरेट गोल्ड के झुमके पहने हैं, जिन पर अनकट डायमंड के साथ जैपनीज मोती का काम है. उन्होंने माथापट्टी भी पहना है.
रिंग सेरेमनी के वक्त अनुष्का ने मरून वेल्वेट साड़ी पहनी है्. साड़ी पर मोती के साथ जरदोजी और मरोरी की महीन कारीगरी है. गले में पहने सेट में पर्ल चोकर के साथ डायमंड का काम है. कानों में मैचिंग स्टड, बालों में जूड़े के साथ साइड रेड रोज ने पूरी ड्रेस का कम्पलीट कर दिया है. विराट ने वाइट शर्ट के साथ ब्लू सूट पहना है.