अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. भोजपुरी के अलावा अब वो बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना रही हैं.
अक्षय कुमार के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड क्वीन श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी फैन्स से जुड़ी हुई हैं.
नवरात्री के मौके पर अक्षरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वो दुल्हन की तरह सजीं नजर आ रही हैं.
तस्वीरों में अक्षरा रेड कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं. उन्होंने हाथ और पैरों में आलता लगाया हुआ है.
अक्षरा की मां सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है. सुहागन की सजीं अक्षरा ने फोटोज के साथ एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है.
वो लिखती हैं कि मां का रंग, मां का आशीर्वाद… हर बेटी में मां का स्वरूप. नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी मां से क्या प्रार्थना है?
अक्षरा की फोटोज ने फैन्स का दिल जीत लिया है. एक फैन ने लिखा कि बेहद खूबसूरत. दूसरे ने लिखा कि कमाल कर दिया, जय माता दी.
वहीं कुछ फैन्स ने उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर नोटिस किया. फैन्स ने सवाल किया कि क्या बिना शादी सिंदूर और मंगलसूत्र पहना जा सकता है. देखते हैं कि वो इस पर क्या जवाब देती हैं.
All Photos: Instagram @singhakshara