बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी ग्लैमरस अदाओं के साथ-साथ सादगी के लिए भी जानी जाती हैं. कटरीना कैफ सफलता के इस मुकाम पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं. मंगलवार दोपहर को कटरीना कैफ धार (मध्य प्रदेश) पहुंचीं.
दरअसल, कटरीना कैफ एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रोग्राम के लिए मंगलवार दोपहर धार के मियापुरा गांव पहुंची थीं. कटरीना इस संस्था की ब्रांड एंबेसडर हैं. वो संस्था के काम को देखने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए के लिए पहुंची थीं.
यहां कटरीना करीब एक घंटे तक रहीं. कैटरीना कैफ ने बच्चों और गांव के लोगों से बातचीत की. बच्चों संग कटरीना की बॉन्डिंग देखने को मिली.
बच्चे भी कैटरीना को देखकर खुश नजर आए. कटरीना
ने वहां बच्चों से पूछा कि क्या बनना है, तो बच्चों ने बताया कि डॉक्टर,
इंजीनियर तो इस पर कटरीना ने कहा इसके लिए बहुत पढ़ना पड़ता है.
इस मौके लिए कटरीना ने डेनिम जीन्स और शर्ट कैरी की. इस दौरान वो बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आईं.
वहीं कैटरीना कैफ ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. वो संस्था के अधिकारी, जिला प्रशासन और बच्चों के साथ फोटो खिंचाती नजर आईं.