Advertisement

हॉलीवुड

Millie Bobby Brown Profile: दो बच्चों की मां है ये Gen Z एक्ट्रेस, करोड़ों में नेटवर्थ, हिट रहा है काम

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/7

हॉलीवुड में कई ऐसे जेन जी सितारे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है. इन्हीं में एक नाम मिली बॉबी ब्राउन का भी है. एक्टिंग से लेकर बिजनेस तक, मिली ने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं. वो अपनी फिल्मों और नेटफ्लिक्स सीरीज के लिए तो चर्चा में रहती ही हैं, साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है. महज 22 साल की उम्र में वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. (Image Credits- Getty Images)

  • 2/7

'स्ट्रेंजर थिंग्स' ने बदली किस्मत

मिली महज 10 साल की थीं, जब उन्हें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में काम करने का मौका मिला. साल 2016 में रिलीज हुई इस सीरीज ने उन्हें रातोंरात दुनियाभर में पॉपुलर बना दिया. इलेवन के किरदार में उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली और उन्हें इसके लिए दो बार एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला. इस सीरीज की सक्सेस के साथ उनकी फीस में भी बड़ा इजाफा हुआ. (Image Credits- Getty Images)

  • 3/7

करोड़ों की नेटवर्थ, कई जरिए से होती है कमाई

मिली बॉबी ब्राउन ने कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति बना ली है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया एक्टिंग है. स्ट्रेंजर थिंग्स में इलेवन का किरदार निभाने के लिए उन्हें अच्छी-खासी फीस मिली, वहीं एनोला होम्स' जैसी फिल्मों ने भी उनकी कमाई को बढ़ाया. इसके अलावा, मिली ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और अपने ब्यूटी ब्रांड फ्लोरेंस बाय मिल्स से भी कमाई करती हैं. फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 170 करोड़ रुपये है. (Image Credits- Getty Images)

Advertisement
  • 4/7

एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी आजमाया हाथ

मिली ने साल 2019 में अपना ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड फ्लोरेंस बाय मिल्स शुरू किया. इस ब्रांड के तहत स्किनकेयर, मेकअप, परफ्यूम और कपड़ों समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं. उन्होंने अपनी पहचान को सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी कदम बढ़ाया. इसके अलावा, वह अपनी बहन पैगे के साथ प्रोडक्शन कंपनी PCMA प्रोडक्शन्स के जरिए भी फिल्मों से जुड़ी हैं. (Image credits- Getty Images)

  • 5/7

जेक बोंगियोवी से शादी और दो बच्चों की मां

मिली की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है. उन्होंने मशहूर सिंगर जॉन बॉन जोवी के बेटे जेक बोंगियोवी से मई 2024 में शादी की थी. अगस्त 2025 में इस कपल ने गोद लेकर अपनी बेटी का स्वागत किया. सितंबर 2026 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने दूसरे बच्चे को भी गोद लिया है. इस तरह 22 साल की उम्र में मिली दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. (Image credits- Getty Images)
 

  • 6/7

'एनोलॉ होम्स' से फिल्मों में भी बनाई अलग पहचान

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के अलावा मिली ने 'एनोला होम्स',डैम्सल और द इलेक्ट्रिक स्टेट जैसी फिल्मों में भी काम किया है. 'एनोला होम्स' में उन्होंने एक जासूस का रोल निभाया और इसके अगले हिस्से में भी लीड एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली. लगातार नए प्रोजेक्ट्स और बिजनेस में काम के जरिए मिली ने दिखाया है कि वो सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अपने करियर को कई दिशाओं में आगे बढ़ाने वाली जेन जी स्टार भी हैं. (Image Credits- Getty Images)
 

Advertisement
  • 7/7

कम उम्र में बनाया अपना अलग मुकाम

मिली बॉबी ब्राउन का सफर दिखाता है कि कम उम्र में भी मेहनत और सही मौके के दम पर बड़ी पहचान बनाई जा सकती है. एक हिट वेब सीरीज से करियर शुरू करने वाली मिली आज फिल्मों, बिजनेस और प्रोडक्शन की दुनिया में भी एक्टिव हैं. अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ वह अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. यही वजह है कि वो आज की सबसे चर्चित जेन जी हॉलीवुड स्टार्स में गिनी जाती हैं.
(Image Credits- Getty Images)
 

Advertisement
Advertisement