गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब स्टार बन चुकी हैं. रियलिटी शो लॉक अप में सुनीता ने अपने वन लाइनर्स और बेबाक अंदाज से तलहका मचा रखा है. सुनीता ने बिंदास एटीट्यूड के फैंस मुरीद हो गए हैं. शो में सुनीता अपनी शादी से जुड़े कई सीक्रेट रिवील कर रही हैं. अब उन्होंने एक बार फिर गोविंदा के अफेयर पर बात की.
शिल्पा पर भड़कीं सुनीता
शो में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री होते ही लॉक अप का पारा हाई हो गया है. शिल्पा खुल्लम-खुल्ला हर किसी से पंगे ले रही हैं. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता से बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि लोगों ने उन्हें गलत समझा था, लेकिन वो वैसी नहीं हैं.
शिल्पा ने सुनीता से ये भी कहा कि लोग उन्हें मुंहफट समझते हैं, लेकिन वो मुंहफट नहीं हैं. शिल्पा की बात पर सुनीता ने उनसे कहा- मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी कि वो पहले खुद को मेरी जगह रखें और फिर मुझे जज करें. जब तुम्हारे पर गुजरेगा तब पता चलेगा. मेरी जिंदगी, मेरे नियम और गोविंदा मेरा पति है. वो 10 जगह भी जाएगा, तब भी मैं उसे नहीं छोड़ूंगी. मरते दम तक गोविंदा को प्यार करूंगी.
गोविंदा के अफेयर पर सुनीता का कमेंट
सुनीता ने बाद में राम कपूर संग बात करते हुए कहा कि वो शिल्पा से इरिटेट हो गई हैं. सुनीता फिर शिल्पा शिंदे पर तंज कसते हुए राम कपूर से बोलीं- मेरी जगह आकर देखो फिर देखो कैसा फील होता है. वो (गोविंदा) मेरा पति है. वो जो कर रहा है उसे करने दो. उसके बारे में किसी को बोलने का कोई हक नहीं है. मैं उसकी पत्नी हूं.
शिल्पा पर भड़कते हुए सुनीता आगे बोलीं- उसे यहां लोगों को उकसाने के लिए भेजा गया है. अगर वो मर्यादा पार करेगी तो मेरी सुनेगी. मैं फिर औकात में आजाऊंगी. मेरे परिवार के बारे में बात मत करो. मेरा पति 50 के साथ अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है.
फूट-फूटकर रोईं सुनीता
बता दें कि शो में सुनीता का ब्रेकडाउन भी देखने को मिला. खाना न मिलने पर वो फूट-फूटकर रोईं. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों के पास घर जाना चाहती हैं. फिर रितेश ने उन्हें संभाला. हालांकि, इस हफ्ते सुनीता सेफ हो चुकी हैं. वो शो में अच्छा कर रही हैं. उनकी वजह से शो को टीआरपी भी मिल रही है. ऐसे में मेकर्स उन्हें घर भेजने का रिस्क नहीं ले सकते.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क