'40 साल का रिश्ता मजाक नहीं', गोविंदा संग कैसे टिकाई शादी? सुनीता बोलीं- कोई दूध का धुला नहीं

सुनीता आहूजा लॉक अप से बाहर हो चुकी हैं. शो से निकलते ही उन्होंने पति गोविंदा संग अपने सालों के रिश्ते पर बात की. सुनीता ने कहा कि वो पति को आखिरी सांस तक नहीं छोड़ेंगी.

Advertisement
पत्नी सुनीता के लिए पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab) पत्नी सुनीता के लिए पहुंचे गोविंदा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप' से बाहर हो गई हैं. हेल्थ इश्यूज की वजह से सुनीता को बीच शो से बाहर किया गया है. गोविंदा और बेटी टीना खुद सुनीता को लेने लॉक अप में आए थे. शो में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल गोविंदा और सुनीता का खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिला,जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. 

Advertisement

लॉक अप से निकलकर क्या बोलीं सुनीता?

लॉक अप से बाहर निकलने के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने ये भी कहा कि वो गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी. एक्टर के अफेयर्स पर भी सुनीता ने अपनी राय खुलकर सामने रखी. 

फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत में सुनीता ने गोविंदा संग अपने रिश्ते के टिके रहने की वजह बताते हुए कहा- देखो, हम आज भी साथ हैं. हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. मैंने तो शिल्पा शिंदे से भी कहा था कि वो मेरे पति हैं और मैं अपनी आखिरी सांस तक उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगी, चाहे वो कुछ भी करें. हमने साथ में 40 साल बिताए हैं, और यह कोई मजाक नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में इतने सालों तक टिके रहना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. लेकिन हम आज भी साथ हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं. 

Advertisement

पति की बेवफाई पर बोलीं सुनीता

रिश्ते में बेवफाई, भरोसे, माफी और एक फिल्म स्टार की पत्नी होने की हकीकतों पर बात करते हुए सुनीता आगे बोलीं-भरोसा सबसे बड़ी चीज है. मुझे नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी हीरो पूरी तरह से दूध का धुला होता है, क्योंकि वो हमसे ज्यादा वक्त अपनी हीरोइनों के साथ बिताते हैं. यह सब इस बात पर डिपेंड करता है कि आपको अपने प्यार पर कितना भरोसा है और आप हालातों को कैसे संभालती हैं. 

सुनीता आगे बोलीं- मैंने हमेशा कहा है कि एक एक्टर की पत्नी बनने के लिए दिल पत्थर का होना चाहिए. मुझे 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार हुआ था. आज मैं 56 साल की हूं और आज भी उनसे उतना ही प्यार करती हूं. मैंने उन्हें कई बार माफ किया है. मुझे पूरा यकीन है कि गलतियां मुझसे भी हुई होंगी, क्योंकि वो हमेशा कहते हैं कि यह मेरी पत्नी नहीं, मेरा बच्चा है. जब प्यार सच्चा होता है, तो आप माफ कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. 

सुनीता आहूजा की लॉक अप में जर्नी काफी अच्छी रही. उनके वन लाइनर्स और बेबाक अंदाज फैंस को काफी एंटरटेनिंग लगा. सुनीता के शो से बाहर होने पर यकीनन फैंस उन्हें काफी मिस करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »