सारा ने कैमरे पर की बदतमीजी! चिढ़कर दिया जवाब, गुस्से में बोले सहवाग- धर्म जाति की बातें...

राइज एंड फॉल सीजन 2 में सारा गुरपाल को होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने कड़ी फटकार लगाई. उन्हें पर्सनल अटैक से बचने की सलाह दी. खबरें हैं सारा एविक्ट हो गई हैं.

Advertisement
सहवाग ने सारा गुरपाल को दी वॉर्निंग (Photo: Instagram @saragurpals/virendersehwag) सहवाग ने सारा गुरपाल को दी वॉर्निंग (Photo: Instagram @saragurpals/virendersehwag)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में हसीनाओं की कैटफाइट ने घर में बड़ा बवाल मचा रखा है. इन दिनों शो में सारा गुरपाल और प्रियंका चाहर चौधरी के बीट टशन देखने को मिल रहा है. पिछले 1 हफ्ते से उनकी कैटफाइट चल रही है. दोनों के बीच की ये तकरार होस्ट वीरेंद्र सहवाग के सामने भी दिखी. 

सारा गुरपाल की लगी क्लास
इंटरनेट पर नया वीडियो सामने आया है जिसमें सहवाग ने सारा को कॉलआउट किया. एक्ट्रेस की बदतमीजी पर वो भड़क जाते हैं. सहवाग ने सारा को वॉर्निंग भी दी. पावरप्ले के दिन सहवाग ने प्रियंका और सारा के झगड़े का मुद्दा उठाया. सारा ने जिस तरह प्रियंका के पैनिक अटैक का मजाक उड़ाया, वो पूर्व क्रिकेटर को भी अच्छा नहीं लगा. उन्होंने सारा की इसके लिए फटकार लगाई. जिस वक्त सहवाग समझा रहे थे, तब भी सारा खुद को डिफेंड करने में लगी हुई थीं. ये देखकर सहवाग का पारा हाई हो जाता है.

Advertisement

सहवाग को आया गुस्सा
सहवाग की तरफ से काउंटर अटैक आने पर सारा इरिटेट हो जाती हैं. वो चिढ़ते हुए कहती हैं- सर, प्लीज मुझे 1 मिनट तो दे दीजिए. जवाब में सहवाग ने कहा- आप कैसे मुझे ये बोल सकती हैं कि मैंने झूठ बोला है. मुझे अपनी बात तो रखने दो. अगर मैंने ये चीज नहीं देखी होती तो आपको बोलता नहीं. सहवाग ने सारा को पर्सनल होने पर डांट लगाई.

उन्होंने कहा- सारा जी आप ना ही बोले तो अच्छा है. अगर मैंने क्लिप दिखा दी आपकी तो बाहर सारी रेपुटेशन खराब हो जाएगी. ऑडियंस को पसंद है कि आप लोग लड़ाई -झगड़े करो, लेकिन किसी के साथ पर्सनल ना हो, गालियां मत दो, धर्म पर बात मत करो, सरनेम पर बात मत करो. मैं आप लोगों को समझाकर भी गया था पिछली बार, लेकिन कोई मानता नहीं है.

Advertisement


सारा गुरपाल ने जिस तरह प्रियंका से लड़ाई की है, उसे यूजर्स ने भी कॉलआउट किया है. उनके दोगलेपन को लोगों ने स्लैम किया है. अटकलें हैं सारा ने राइज एंड फॉल का टावर छोड़ दिया है. वो शो से एविक्ट हो चुकी हैं. सारा फेमस पंजाबी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने इससे पहले बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था. लेकिन वहां भी अपनी फिनाले में जगह नहीं बना पाई थीं. सहवाग के शो में शुरुआत में उन्हें पसंद किया जा रहा था. लेकिन पिछले हफ्ते में उनकी गेम खराब हुई है. जिसका नतीजा उनका एविक्शन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »