'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी' पत्नी के विवादित बयान पर अशनीर ग्रोवर का जवाब

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में माधुरी जैन ने तीसरे बच्चे को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि तीसरा बच्चा अमीरों की दौलत बढ़ाता है और गरीबों की गरीबी.

Advertisement
ट्रोलिंग पर बोले अशनीर ग्रोवर. (Photo: Instagram @madsj30) ट्रोलिंग पर बोले अशनीर ग्रोवर. (Photo: Instagram @madsj30)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ने भी 'लॉकअप' में हिस्सा लिया है. इस वीकेंड माधुरी ने ऐसा खुलासा किया, जिससे सब हैरान रह गए. 

वीकेंड पर माधुरी जैन ने खुलासा किया कि उन्हें तीसरा बच्चा ना होने का मलाल है. तीसरे बच्चे के लिए वो काफी लेट हो चुकी थीं. उन्होंने शो पर कहा- तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है. अगर आप शाहरुख खान समेत सभी अमीर लोगों को देखें, तो उनके तीसरा बच्चा है. इसके बाद अशनीर की वाइफ ने जो कहा कि उससे हर ओर हंगामा मच गया है. 

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए माधुरी कहती हैं, हम दो हमारे दो वाली कहावत हर किसी पर लागू नहीं होती. जितने अमीर लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही अमीरी बढ़ेगी. जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही गरीबी बढ़ेगी. इस स्टेटमेंट के लिए माधुरी को ट्रोल किया जा रहा है. 

ट्रोलिंग पर अशनीर का तंज 
अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का जवाब दिया जो उनकी पत्नी मधुरी ग्रोवर के हालिया बयान पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. एक यूजर ने अशनीर को टैग करके लिखा: आपकी पत्नी ने हाल ही में कहा था कि अगर गरीबों के अधिक बच्चे होंगे तो गरीबी बढ़ेगी. कृपया अपनी 900 करोड़ की संपत्ति में से 1,800 परिवारों को ₹50 लाख-₹50 लाख दे दीजिए. उन 1,800 परिवारों के 3,200 बच्चे आराम से पल सकेंगे. फिर आप सिर्फ दो बच्चों के लिए ₹900 करोड़ क्यों रख रहे हैं?

Advertisement

इस पर अशनीर ने सख्त और चुटीले अंदाज में कहा, भीख मांगने का तरीका थोड़ा सहज है. उनका यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने उन्हें "अनफिल्टर्ड" और "हास्यप्रद" बताया. दूसरे यूजर ने लिखा कि जवाब बढ़िया है. काश सलमान भाई को भी दे पाते. 

अब देखते हैं कि शो से बाहर निकलने के बाद माधुरी ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करती हैं. क्योंकि उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा है कि उन्होंने क्या कहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »