एकता कपूर के प्रोडक्शन में बना शो लॉकअप दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है. कंटेस्टेंट्स को हर दिन नए चैलेंज और अग्निपरीक्षा से होकर गुजरना होगा. बीते एपिसोड में लॉकअप के कंटेस्टेंट्स से मिलने विजिटर्स आए. मेकर्स ने किसी का दोस्त भेजा तो किसी का दुश्मन. आकांक्षा चौधरी से शो में मिलने स्पिट्लविला में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं सुजैन आईं. दोनों कभी बेस्ट फ्रेंड थीं. लेकिन आज उनके बीच छत्तीस का आकंड़ा है.
सुजैन-आकांक्षा की कैटफाइट
एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के विजिटर्स को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें दूसरे खिलाड़ियों को 'रिस्क जोन' में धकेलना था. फिर दूसरे टास्क में विजिटर्स को अपने कंटेंस्टेंट संग क्रैकडाउन टास्क खेलना था. ये टास्क वो अपने खिलाड़ी के सपोर्ट और खिलाफ दोनों में खेल सकता था. टास्क के दौरान आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच जबरदस्त बहस हो गई. दोनों अपने पिछले विवाद को लेकर बात करने लगे. सुजैन ने आते ही आकांक्षा को ताना दिया. आकांक्षा को सपोर्ट करने योगेश रावत आए. दोनों ने मिलकर सुजैन को खूब सुनाया. फिर क्रैकडाउन राउंड में जब सुजैन आईं. वहां भी आकांक्षा और उनकी लड़ाई होने लगी. सुजैन को फराह खान से डांट भी पड़ी.
आकांक्षा ने आरोप लगाया कि सुजैन ने उनके बारे में कई पॉडकास्ट किए, उनके बारे में भला-बुरा बोला. योगेश संग उनका नाम जोड़ा. दोनों की साथ में फोटो लीक की. जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग और स्लट-शेमिंग का सामना करना पड़ा. सुजैन ने आकांक्षा के योगेश संग पैचअप पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि योगेश ने तुम्हें धोखा दिया. इतना दुख पहुंचाया, तुम क्यों उसकी दोस्त बन गई हो? क्यों उसके साथ खेल रही हो? वो तुम्हें यूज कर रहा है, तुम उसे माफ कर रही हो.
आकांक्षा ने अपनी सफाई में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, एक मेंटल हेल्थ वाली भी चीज होती है. तुझे नहीं पता वो सुसाइडल था? वो गिल्ट में सोते-सोते उल्टियां करता था. जवाब में सुजैन ने कहा कि वो इस बारे में नहीं जानतीं.
गेम की बात करें तो सुजैन ने आकांक्षा को हराने के लिए गेम खेला. आकांक्षा फिनाले वीक में नहीं पहुंच पाई हैं. देखना होगा वो शो की विनर बनेंगी या नहीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क