Advertisement

ओटीटी

OTT Release This Week: वरुण धवन की कॉमेडी से महाभारत के कर्ण की दास्तां, इस हफ्ते आईं ये फिल्में-सीरीज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • 1/8

इस हफ्ते ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे देखकर आपका वीकेंड एकदम शानदार बीतने वाला है. वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म से लेकर महाभारत के कर्ण पर आधारित एनिमेटेड वेब सीरीज, ये सभी कंटेंट आप देख सकते हैं. 

Photo: IMDb

  • 2/8

टाइटल: राव बहादुर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

तेलुगू इंडस्ट्री की हाल ही में आई सबसे बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म राव बहादुर आई है, जिसमें सत्यदेव कांचराना नजर आए हैं. इसे क्रिटिक्स का काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. अगर आप भी थोड़ी दिमाग लगाने वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो इसे एक मौका दे सकते हैं.

Photo: Netflix

  • 3/8

टाइटल: ब्लैक बैग
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

स्पाई-एक्शन फिल्मों में हॉलीवुड से ब्लैक बैग नाम की फिल्म आई है, जो एक ऐसी एजेंट की कहानी है जिसने अपने देश को धोखा दिया है. उसका पति भी एक एजेंट है, जिसे अब अपनी पत्नी को पकड़ना है और अपनी वफादारी साबित करनी है.

Photo: IMDb

Advertisement
  • 4/8

टाइटल: द डेविल्स माउथ
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

सर्वाइवल थ्रिलर जॉनर में हॉलीवुड से एक फिल्म आई है, जो पांच दोस्तों की कहानी दिखाती है. ये दोस्त छुट्टी मनाने थाइलैंड जाते हैं, जहां उनका सामना एक ऐसे खतरे से होता है, जिससे बचकर निकलना मुश्किल है.

Photo: Prime Video

  • 5/8

टाइटल: द लेजेंड ऑफ कर्ण
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

महाभारत के वीर योद्धा कर्ण की जिंदगी पर एक एनिमेटेड सीरीज द लेजेंड ऑफ कर्ण आई है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसमें हम कर्ण के बचपन से लेकर महाभारत के युद्ध की पूरी कहानी देख सकते हैं.

Photo: Screengrab

  • 6/8

टाइटल: है जवानी तो इश्क होना है
प्लेटफॉर्म: जी5

वरुण धवन के पिता डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसमें वरुण का किरदार दो लड़कियों के बीच ऐसा फंस जाता है, जिससे बाहर निकलना काफी मुश्किल है. 

Photo: IMDb

Advertisement
  • 7/8

टाइटल: बालन द बॉय
प्लेटफॉर्म: जी5 

साइकोलॉजिकल-सर्वाइवल टाइप फिल्में देखने का शौक है, तो मलयालम सिनेमा की बालन द बॉय देख सकते हैं. 

Photo: Zee5

  • 8/8

टाइटल: चिन्ना चिन्ना असाइ
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

रोमांटिक-ड्रामा जॉनर में मलयालम सिनेमा से चिन्ना चिन्ना असाइ फिल्म आई है, जो एक विधवा औरत और सिंगल पिता की कहानी है. 

Photo: Jio hotstar

Advertisement
Advertisement