Advertisement

ओटीटी

OTT Release This Week: लस्ट के सफर से वेटिंग लिस्ट की मार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार कंटेंट की बारिश

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST
  • 1/8

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम जैसे ओटीटी चैनल्स पर कुछ मजेदार देखने का मन है, तो उसकी पूरी लिस्ट लेकर हम आपके सामने हाजिर हैं. आइए देखते हैं कि कौन-कौन सा नया कंटेंट आपके मनोरंजन के लिए बेस्ट साबित हो सकता है.

Photo: ITGD

  • 2/8

टाइटल: लस्ट स्टोरीज 3

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

एमी नॉमिनेटेड एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज का तीसरा सीजन आ चुका है, जिसे विशाल भारद्वाज, शकुन बत्रा, किरण राव और विक्रमादित्य मोटवानी जैसे फिल्ममेकर्स ने बनाया है. इसकी कास्ट में अली फजल, अभिषेक बनर्जी, विजय वर्मा, कोंकणा सेन, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, राधिका मदन जैसे नाम शामिल हैं.

Photo: Netflix

  • 3/8

टाइटल: इरुमुडी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा की कमबैक फिल्म इरुमुडी साल 2026 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी पूरी तरह से एक पिता और बेटी के मजबूत और इमोशनल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे शिवा निर्वाण ने डायरेक्ट और लिखा है.

Photo: Movie Poster

Advertisement
  • 4/8

टाइटल: वेटिंग है

प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर/प्राइम वीडियो

दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों से सजी एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज वेटिंग है भी इस हफ्ते ओटीटी पर आई है. स्टोरी एक तत्काल टिकट सिस्टम पर बेस्ड है. ये सीरीज उसमें होने वाले घोटाले और तत्काल बुकिंग रैकेट का पर्दाफाश करने का काम करती है, जिसे आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

Photo: Prime Video

  • 5/8

टाइटल: द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

ऐनी हैथवे की साइंस-फिक्शन फिल्म द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट इस हफ्ते प्राइम वीडियो पर रेंट करके देखने के लिए उपलब्ध है. कहानी एक ऐसे शहर की है, जहां अचानक एक दिन डायनासोर हमला कर देते हैं. 

Photo: Prime Video

  • 6/8

टाइटल: स्लो हॉर्सेज सीजन 6

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो/एप्पल टीवी

वेब शोज में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो स्लो हॉर्सेज एप्पल टीवी पर अपने 6वें सीजन के साथ लौट आया है. ये एक स्पाई-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें मशहूर एक्टर गैरी ओल्डमैन मेन लीड हैं.

Photo: Prime Video

Advertisement
  • 7/8

टाइटल: ली क्रोनिन की द ममी

प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

इस साल द ममी फ्रेंचायजी की वापसी हुई है, लेकिन एक अलग और अनोखी कहानी के साथ. फिल्ममेकर ली क्रोनिन की द ममी एक छोटी बच्ची के अचानक गायब हो जाने की कहानी है, जो बाद में एक ताबूत के अंदर सालों के लिए कैद हो जाती है. इसमें सस्पेंस और हॉरर का तगड़ा मिश्रण है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Photo: Prime Video

  • 8/8

टाइटल: नीगली

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

अगर आप जैक रीचर सीरीज के फैन रहे हैं, और एक एक्शन-पैक्ड स्पाई शो देखना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो पर नीगली देख सकते हैं. ये जैक रीचर के यूनिवर्स से निकली एक नई कहानी है, जिसमें मारिया स्टैन लीड में हैं. 

Photo: Prime Video

Advertisement
Advertisement