Advertisement

ओटीटी

Sourav Joshi Home Tour: पहाड़ों में करोड़ों का आशियाना, 'मन्नत' को देता है टक्कर! ऐसा है 26 साल के यूट्यूबर का घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/9

26 साल के सौरव जोशी इंडिया में सबसे अमीर यूट्यूबर की लिस्ट में शुमार हैं. 40 मिलियन यानी 4 करोड़ लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब करके उनका कंटेंट देखते हैं. सौरव का हर वीडियो लाखों-करोड़ों व्यूज बटोरता है, जिससे उनकी तगड़ी कमाई भी होती है. 

  • 2/9

सौरव ने फैमिली व्लॉग्स के दम पर अपना करोड़ों का आशियाना खड़ा किया, जो उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में है. कई रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो यूट्यूबर के घर की कीमत 5 से 8 करोड़ रुपये के आसपास है. 

  • 3/9

सौरव जोशी का बंगला अंदर से शाहरुख खान के घर 'मन्नत' जैसी फील देता है. घर का लॉबी एरिया काफी बड़ा और खुला-खुला है, जहां पूरा घर एक साथ बैठकर टीवी देखता है. वहीं किचन और डाइनिंग एरिया भी है.

Advertisement
  • 4/9

यूट्यूबर के घर में उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है. उनके दादा-दादी, पेरेंट्स, चाचा-चाची, कजिन और पत्नी अवंतिका सब उसी घर में हैं, मगर वो घर तब भी काफी बड़ा और आलीशान दिखा. 

  • 5/9

सौरव का घर भी हाई-टेक तरीके से बनाया गया है. वहां लाइटिंग से लेकर पर्दे, सिक्योरिटी, लिफ्ट सबकुछ स्मार्ट होम सिस्टम से कंट्रोल किया जा सकता. यहां तक कि घर की किचन भी मॉडर्न तरीके से बनी हुई है.

  • 6/9

यूट्यूबर के घर में एक खास गेमिंग रूम भी बना है, जहां उनके सभी कजिन गेमिंग किया करते हैं. ये आम लोगों के लिए किसी ड्रीम होम जैसा है, जिसे सौरव ने अपनी मेहनत की कमाई से बनाया. 

Advertisement
  • 7/9

सौरव ने अपने घर के नीचे वाले फ्लोर पर जिम भी बनाया हुआ है, जहां उनकी पूरी फैमिली वर्कआउट करती है. इतना बड़ा घर खरीदने के बावजूद, वो यहां तक नहीं रुके. उन्होंने अपने घर के ठीक सामने करोड़ों की लागत वाली जमीन खरीदी, जहां एक बड़ी रेजिडेंशियल बिल्डिंग बन रही थी.

  • 8/9

आलीशान घर और करोड़ों की संपत्ति के अलावा सौरव के पास लग्जरी गाड़ियों का भी तगड़ा कलेक्शन है. उनके पास डिफेंडर, पोर्शे और मर्सिडीज जी वैगन जैसी तगड़ी गाड़ियां हैं जो उनके घर के गैरेज में खड़ी होती हैं. इसके अलावा वो पहाड़ों में भी एक घर लेने का सोच रहे हैं.

  • 9/9

All Photos: Instagram @souravjoshivlogs

Advertisement
Advertisement
Advertisement