'सरेआम चली गोलियां-तमाशा देखते रहे लोग', टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में विद्युत जामवाल, बोले- बजरंग बाण सुनो

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री खौफ में है और कई सितारे चिंता जता रहे हैं. वहीं एक्टर विद्युत जामवाल ने एक अलग रुख अपनाते हुए टाइगर के फैंस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में बोले विद्युत जामवाल (Photos: Social Media) टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में बोले विद्युत जामवाल (Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और यंग एक्टर्स में से एक टाइगर श्रॉफ पर जिस तरह सरेआम गोलियां चलीं, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए. इस जानलेवा हमले के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री दहशत में है और कई सितारों ने टाइगर को लेकर अपनी चिंता जताई है. हालांकि, इसी बीच एक्टर विद्युत जामवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए टाइगर के फैंस पर ही सवाल उठा दिए हैं.

Advertisement

क्या बोले विद्युत जामवाल?

दरअसल, टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर जब हमलावरों ने गोलियां चलाईं, तो उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी आगे आकर हमलावरों को पकड़कने की कोशिश नहीं की और ना ही किसी ने आगे आकर टाइगर को बचाया, बल्कि सभी लोग वहां खड़े हमलावरों को गोलियां चलाते हुए देखते रहे. इसी चीज पर विद्युत जामवाल ने सवाल उठाए हैं. 

टाइगर के सपोर्ट में वीडियो शेयर करके विद्युत जामवाल बोले- टाइगर श्रॉफ तुम सबसे निडर आदमी हो. मैं जितनों को भी जानता हूं, तुम उन सभी में सबसे ज्यादा निडर हो. लेकिन मैं आपके फैंस से ये कहना चाहता हूं, जो आपको फुटबॉल खेलते हुए देखते हैं, आपसे कहते हैं कि वो आपके सबसे बड़े फैन हैं. वो जो इतने सारे फैंस थे न...उनमें से किसी को तो भागना चाहिए था. किसी को तो पकड़ना चाहिए था. फैंस कहते हैं I love you, हम आपके सबसे बड़े फैंस हैं...लेकिन ये सब क्या है? 

Advertisement

पुलिस पर सवाल उठाते हुए एक्टर ने आगे कहा- मैं मुंबई पुलिस से भी यह कहना चाहता हूं कि आप टाइगर को सिक्योरिटी तो देंगे, लेकिन ये अब ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए. अगर इस तरह की गलती हो भी जाए न तो फिर आप भी गुनहगार होंगे. 

 


विद्युत जामवाल ने आगे टाइगर श्रॉफ से बजरंग बाण सुनने की सलाह दी. विद्युत बोले- जब मैं बहुत अकेला हो जाता हूं ना तब मैं बजरंग बाण सुनता हूं. मैं जानता हूं, तू भी सुनता है. आई लव यू भाई. 

वीडियो के कैप्शन में विद्युत जामवाल ने लिखा- हम सब जानते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ हो रहा है. कभी हम आवाज उठा पाते हैं, कभी नहीं उठाते. लेकिन हम अपने तरीके से कोशिश जरूर करते हैं.

'लेकिन जब हम किसी महिला या पुरुष को सड़क पर प्रताड़ित या उस पर हमला होते देखते हैं, तो हम बस खड़े होकर तमाशा क्यों देखते हैं? हम में से कोई एक आगे बढ़कर एक इंसान के तौर पर क्यों नहीं मदद कर सकता? हमें तमाशा देखने वालो की नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा मददगार हीरो की जरूरत है. 

टाइगर श्रॉफ के सपोर्ट में  विद्युत जामवाल का खास मैसेज लोगों को पसंद आ रहा है. लोग  विद्युत को रियल हीरो बता रहे हैं. वैसे आपकी क्या राय है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »