बिहार और हरियाणा के हैं शूटर्स, टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों के सामने आए नाम, तीनों पकड़े भी गए 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान पुलिस ने कोटा से तीनों शूटरों को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार होकर निकले थे. तीनों की पहचान हो गई है। एक ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है दूसरा रेहान है. जबकि तीसरा नाबालिग है. इनमें से एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले हैं. अब तीनों से हमले के मकसद, रेकी और  साजिश में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

Advertisement
टाइगर श्राॅप पर फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है, दो हरियाणा व एक बिहार का रहने वाला है (Photo ITG) टाइगर श्राॅप पर फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है, दो हरियाणा व एक बिहार का रहने वाला है (Photo ITG)

शरत कुमार

  • कोटा ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया है. पकड़े गए संदिग्धों की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है. एक नाबालिग है. वाे भी हरियाणा का बताया जा रहा है.  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद तीनों मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर निकले थे. अब पुलिस उनसे हमले के मकसद, रेकी और  साजिश में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement

आखिर टाइगर श्रॉफ पर हमला क्यों किया?

जांच में सबसे अहम सवाल यही है कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने के पीछे मकसद क्या था. क्या हमलावर किसी बड़े गैंग के इशारे पर काम कर रहे थे, क्या उन्हें किसी ने सुपारी दी थी या फिर किसी नए गिरोह से उनका संबंध है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगी कि संदिग्ध मुंबई कैसे पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल की रेकी की थी या नहीं और वारदात के बाद भागने के लिए ट्रेन का रास्ता कैसे चुना. बाइक छोड़कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने और ट्रेन की टाइमिंग के बारे में जानकारी जुटाने जैसे पहलुओं की भी जांच महत्वपूर्ण होगी. तीनों संदिग्धों को पकड़ने के बाद अब मुंबई पुलिस की जांच अहम होगी. पुलिस उनकी कथित भूमिका, आपसी संपर्क, मोबाइल फोन और दूसरे सबूतों के आधार पर हमले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी. 

Advertisement

गोलियों की आवाज को पटाखे समझ बैठे लोग

इस घटना के चश्मदीद सलमा शेख के मुताबिक, टाइगर की कार जब मैदान से निकलकर मुख्य सड़क की ओर पहुंची, तभी फायरिंग हुई. शुरुआत में वहां मौजूद कई लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं. अचानक हुई आवाज के कारण किसी को तुरंत समझ नहीं आया कि मामला कितना गंभीर है. फिर लोगों की आवाजें बदलने लगीं. किसी ने हमले की बात कही तो भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. सलमा को भी तब अहसास हुआ कि यह पटाखों की आवाज नहीं, बल्कि गोलियां चलने की घटना है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर की कार को निशाना बनाया. कार में टाइगर मौजूद थे.उनके ड्राइवर को गोली लगी. 

‘मच्छर सा दिख रहा था, भिखारी जैसा था…’ सलमा ने हमलावर के बारे में क्या कहा?

इस घटना के बाद सलमा शेख का बयान चर्चा में है. उन्होंने हमलावर का हुलिया बताते हुए कहा कि वह बेहद दुबला-पतला था और देखने में किसी फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति जैसा लग रहा था. हमलावरों की संख्या तीन बताई गई है. दो लोगों के फायरिंग करने और तीसरे के बाइक पर मौजूद रहने की बात कही गई. टाइगर को लेकर शुरुआती पुलिस जानकारी में कहा गया कि उन्हें गोली नहीं लगी. बाद में टूटे शीशे से मामूली चोटों का भी बात सामने आई.  घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »