Film Wrap: बेटी की विदाई पर रो पड़े 'तारक मेहता', टॉक्सिक में कियारा ने मचाई तबाही

बुधवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. तारक मेहता शो से फेमस हुए शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. शादी में उनका लुक और एक्टर का रिएक्शन वायरल हुआ. वहीं यश की फिल्म टॉक्सिक का नया गाना तबाही रिलीज हुआ, जिसमें उनकी और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने हल्ला मचाया.

Advertisement
शैलेश लोढ़ा, टॉक्सिक में यश-कियारा (Photo: Social Media) शैलेश लोढ़ा, टॉक्सिक में यश-कियारा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

आज का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी धमाकेदार बीता. केजीएफ स्टार यश की नई फिल्म टॉक्सिक ने अपने नए गाने तबाही से सोशल मीडिया पर सचमुच की तबाही मचा दी है. गाने में यश और कियारा की केमिस्ट्री पर सबकी नजरें टिकी रहीं. उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स से हर तरफ हल्ला मचा. हर कोई उन्हें उस अंदाज में देखकर दंग रह गया. 

Advertisement

वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले शैलेश लोढ़ा ने 6 जुलाई को अपनी बेटी स्वरा की शादी कराई, जिसकी फोटो-वीडियोज ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन से विदाई की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें एक्टर की आंखों में आंसू नजर आए. बेटी को विदा करते हुए वो थोड़े इमोशनल हुए. 

'गोविंदा होगा सबका हीरो, तू मेरी हीरो नंबर वन है' बोलीं फराह, फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा जो पहले केवल गोविंदा की पत्नी के रूप में जानी जाती थीं, अब इंटरनेट की लोकप्रिय पर्सनैलिटी बन चुकी हैं. लॉकअप 2 में फराह खान ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें गले लगाया, जिससे सुनीता भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.

प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर रहे हैं उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई. वो अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ ऐसी घटना घटी. 

Advertisement

घर पर पिता के जाने से पसरा सन्नाटा, रोते-रोते शूट करते रहे 'तारक मेहता' के बाघा, छलका दर्द

बाघा यानी एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने पिता को याद करते हुए अपने काम के प्रति ईमानदारी का उदाहरण सेट किया है. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता गुजर गए, तब भी वो अपने परिवार के पास जाने के बजाय सेट पर काम करते रहे. 

कियारा ने मचाई 'तबाही', यश संग दिए टॉक्सिक इंटीमेट सीन्स, सोशल मीड‍िया पर लगी आग

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होते ही वायरल हुआ. इंटीमेट सीन्स और शानदार केमिस्ट्री की तारीफ हुई, लेकिन कई यूजर्स कियारा के किरदार को सिर्फ 'आई कैंडी' बताए जाने पर सवाल उठे.

सजधज कर राजकुमारी सी दुल्हन बनी बेटी, विदाई में रो पड़े 'तारक मेहता', बाप-बेटी के प्यार पर दिल हारे फैंस

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में फिल्मी और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के कई इनसाइड वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »